Newsधर्म

Churches in India | भारत के पांच पुराने चर्च, जहां वर्षों से मनाया जाता है क्रिसमस डे

Churches in India:- दोस्तों जैसा कि हम सभी को विधित है कि, भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जहां पर सभी धर्मों के पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाया जाता है। भारत में विविध धर्म त्योहार मानने वाले लोग रहते हैं। हिंदु, मुस्लिम के साथ ही भारत में ईसाई धर्म के मानने वाले लोग भी लाखों की तादात में निवासरत है। उक्त धर्म के लोगों द्वारा प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। क्या आप जानते है कि, भारत में पांच पुराने चर्च कहां स्थित हैं जो ईसाई धर्म के लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किए जाते है। चलिए पोस्ट के जरिए भारत के पांच सबसे पुराने चर्च के बारे में जानें जो ईसाई धर्म के लोगों के बीच आस्था का केंद्र है।

भारत के पांच पुराने चर्च निम्नलिखित प्रकार के हैं जिसका विवरण हम आपकों नीचे क्रमानुसार देंगे आइए जानते हैं-

top-5-churches-in-india
Churches in India

1. सेंट फ्रांसिस चर्च, केरल | St. Francis Church

सेंट फ्रांसिस चर्च केरल के कोचिंग में स्थित है। किवंदति है कि, इसका इतिहास 400 साल पुराना है। लोक मान्यता है कि, यहां पर कुछ समय के लिए वास्कोडिगामा आया था। मृत्यु के बाद उसे यहीं पर दफनाया गया था I 1508 में इसका निर्माण किया गया था I आज की तारीख में इस चर्च का देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के द्वारा किया जाता है I

2. माउंट मैरी चर्च, मुंबई | Basilica of Our Lady of the Mount

माउंट मेरी चर्च भारत के मुंबई में स्थित है। इस सच को ईसा मसीह के माता मेरी को समर्पित किया गया है। निर्माण 1640 में किया गया था, लेकिन इसे नष्ट कर दिया गया। जिसके बाद फिर 1761 में इसका पुनर्निर्माण किया गया। यह चर्च भी भारत के पुराने चर्च की श्रेणी में शामिल है। प्रत्येक साल सितंबर के महीने में यहां पर विशाल मेला का आयोजन किया जाता है।

3. बेसीलिका ऑफ बोम जीसस चर्च | Basilica of Bom Jesus

बेसीलिका ऑफ बोम जीसस चर्च भारत के पुराने चर्च में से एक है I यहां पर गोवा के संरक्षक संत सेंट फ्रांसिस जेवियर के ऑफिस यहां पर रखे गए हैं I इसे भारत का प्राचीन चर्च माना जाता है I भारत के गोवा में स्थित है I

4. सेंट कैथेड्रल, गोवा | Se Cathedral

सेंट कैथेड्रल गोवा ऐतिहासिक चर्चों में से एक है जिसका निर्माण 1619 में करवाया गया था ऐसा कहा जाता है कि इसका निर्माण पुर्तगालियों द्वारा किया गया है इस एशिया का सबसे बड़ा चर्च महा जाता है जिसकी लंबाई 250 फीट चौड़ाई 108 फीट एक प्रकार से हम कहे तो ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों का एक अहम चर्च है I

5. सेंट फ्रांसिसी आसिसी चर्च, गोवा | St. Francis of Assisi church

सेंट फ्रांसिसी आसिसी चर्च भी गोवा में स्थित मशहूर church है I इसका निर्माणा साल 1661 में पुर्तगालियों ने करवाया था। इस चर्च में पांच कलात्मक घंटिया है जिसमें सोने की घंटी आदि गई है जो इस चर्च को काफी आकर्षक और सुंदर बनाते हैं यहां पर लाखों की संख्या में ईसाई धर्म के मानने वाले लोग आते हैं और आकर अपनी प्रार्थना ईसा मसीह के पास पहुंचाते हैं I

इसे भी पढ़े : 

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Back to top button
DMCA.com Protection Status