धर्म

राम दरबार की फोटो कहां लगाएं | Ram Darbar Ki Photo Kaha Lagaye

राम दरबार की फोटो कहां लगाएं | Ram Darbar Ki Photo Kaha Lagaye

श्री राम के असंख्य भक्त भारत में मौजूद है। पोस्ट के जरिए आज आप जानेंगे कि,वास्तु शास्त्र के अनुसार राम दरबार की फोटो कहां लगाएं? तथा राम दरबार का फोटो लगाने से क्या-क्या लाभ होते हैं?

हिंदू पुराणों के अनुसार श्री राम जी भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में श्रद्धा पूर्वक पूजा जाता है। श्री राम एक आदर्श राजा, योद्धा, पुत्र, पति के रूप जाना जाता है। इसके लिए इनकी फोटो को घरों में लगाया जाता है तथा इनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही राम दरबार के फोटो का भी अत्यधिक महत्व है, इस फोटो में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और भक्त श्री हनुमान जी शामिल होते हैं।

ram-darbar-ki-photo-kaha-lagaye
Ram Darbar Ki Photo Kaha Lagaye

राम दरबार की फोटो कहां लगाएं | Ram Darbar Ki Photo Kaha Lagaye

राम दरबार के फोटो को पूर्वी दीवार(पूर्व की दीवार) पर लगाना चाहिए, अर्थात आपके घर की वह दिवार जो पूर्व दिशा में मौजूद है उस पर राम दरबार का फोटो लगाना चाहिए यह अत्यधिक शुभफलदायी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा राम दरबार के फोटो को इसी दिशा में लगाना चाहिए ऐसा करने से विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

प्रतिदिन इस फोटो के दर्शन करना चाहिए, घर में इस फोटो की स्थापना करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर परिवार के सारे संकट और दुख खत्म हो जाते हैं साथ ही आर्थिक तंगी, अस्वस्थता जैसी समस्या का भी अंत होता है और परिवार में समृद्धि और खुशहाली आती है।

कैसे करें स्थापना

राम दरबार के फोटो की स्थापना करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह दिन शुभ हो किसी भी अशुभ दिन पर राम दरबार के फोटो की स्थापना नहीं करना चाहिए। स्थापना से पहले फोटो पर गंगा जल छिड़कना चाहिए उसके बाद फोटो को दिवार पर लगाना चाहिए तथा इसके बाद भगवान की पूजा कर उन्हें तिलक लगा कर प्रसाद वितरण करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े :

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status