नवरात्रि व्रत में कब और कैसा खाना चाहिए । Navratri Vrat Recipes in Hindi : शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri 2022) 26 सितंबर से शुरू होकर 04 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी. इस दौरान उपासक पूरे नौ दिन मां दुर्गा (Maa durga) के नौ स्वरूपों का श्रद्धा भाव से पूजन करेंगे. चलिए लेख के जरिए जानते हैं Navratri Vrat Recipes in Hindi.

माता की आराधना का पर्व नवरात्रि शुरू होने को हैं. हिंदू परिवार के सभी घरों में मां दुर्गा का व्रत रखा जाता है. ऐसे में आराधकों के मन में सवाल उठता है कि,
नवरात्रि व्रत में कब और कैसा खाना चाहिए ? Navratri Vrat Recipes in Hind. सभी को जानने की जरुरत है की व्रत के समय में क्या खा सकते है और वो कौन से व्यंजन है जो आसानी से बन भी जाते हैं.
नवरात्रि व्रत में इस बात का ध्यान रखना जरुरी होता है बिना अनाज वाला खाना कदापि नहीं खाए. व्रत में प्याज़, लहसुन का भी परहेज करना होता है. उपासकों को केवल फलहार का आहार ही ग्रहण करना चाहिए. नवरात्रि व्रत में केवल शुद्ध और शाकाहारी भोजन ही खाया जाता है. धर्म के अनुसार नवरात्रि उपवास करने वाले आराधकों को केवल शाम के समय ही भोजन करना फलदायी बताया गया है. माता की आरती के बाद भोजन करना शुभ होता है. व्रत के दौरान दिन भर मुंह चलाना यानी की कुछ-कुछ खाना व्रत का अनादर होता है.
व्रत में सभी लोग अलग अलग तरह के पकवान और खाना बनाते है. आज हम आपके लिए लाये है कुछ ऐसे व्यंजन जिन्हें आप नवरात्री में और अन्य व्रत के समय बना सकते है. आप खुद भी खा सकते और अपने परिवार के बाकि सदस्यो को भी खिलाकर खुश कर सकते हैं.
नवरात्रि व्रत में कब और कैसा खाना चाहिए । Navratri Vrat Recipes in Hind
- साबूदाना खिचड़ी– नवरात्रि व्रत में सबसे स्वादिष्ट व्यंजन है साबूदाना खिचड़ी है. यह शरीर को ताकत देता है साथ ही इसे खाने के बाद पूरे दिन बिना कुछ खाये रहा जा सकता है. व्रत में नमक का सेवन करने वाले लोगों के लिए साबूदाना खिचड़ी बहुत फायदेमंद है.
- आलू टिक्की – व्रत में नमक का सेवन करने वाले लोग आलू की टिक्की बनाकर खा सकते है. यह बनाने में बहुत ही आसान है. टिक्की में अधिक सामग्री नहीं लगती है.टिक्की को आप दही या व्रत के नमक से बनी चटनी के साथ खा सकते है.
- कुट्टू की पूरी – करीब करीब सभी व्रतों में अनाज का सेवन वर्जित है.ऐसे में आप कुट्टू से बनी चीज़े खा सकते है. जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन है कुट्टू की पूरी. कुट्टू के आटे की मदद से बना सकते है. इसे बनाना थोड़ा सा मुश्किल जरूर है लेकिन इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है तो इसे सभी शौक से और पेट भरकर खाते है.
- मखानों की खीर – मखाने, दूध और अन्य मेवा डालकर बनाई गई यह खीर बहुत ही स्वादिष्ट होती है. नमक का सेवन नहीं करते वो इसे बनाकर खा सकते और अपने घर के बाकि सदस्यो को भी खिला सकते है. मीठे में यह सबसे बेस्ट रहती है.
- नारियल के लड्डू – नारियल के लड्डू का आप अपने भगवान को भोग भी लगा सकते है और खुद बहु खा सकते है. ऐसा जरुरी नही होता की हर समय आप कुछ बना ही पाये इसके लिए आप व्रत शुरू होने पर नारियल के लड्डू बनाकर रख लें.
- व्रत की नमकीन – कुछ लोग ऐसे भी होते है जो व्रत तो रखते है लेकिन उनसे ज्यादा देर तक भूका नहीं रहा जाता. व्रत की नमकीन बहुत बेस्ट है. व्रत शुरू होने पर बनाकर रख ले और अपने व्रत में रोजाना इसका सेवन करे.
- आलू का हलवा-आलू का हलवा बेहद ही स्वादिष्ट होता है. यह ज्यादातर व्रत के समय में बनाया जाता है. बनाना भी बहुत ही आसान है.
इसे भी पढ़े :
Amarnath Yatra Start and End Date 2024
Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी
iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever
Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM
आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण
चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024
पान का इतिहास | History of Paan
बाइक शायरी – Bike Shayari
महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari
सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें
सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi