![nagda-news-workers-seriously-injured-in-accident-in-grasim-industries](https://newsmug.in/wp-content/uploads/2022/10/Screen_Shot_2017-12-01_at_5.00.49_pm.png)
ग्रेसिम उद्योग में दुर्घटना में श्रमिक गंभीर घायल | Nagda News: Workers seriously injured in accident in Grasim Industries
ग्रेसिम उद्योग में एक बार फिर शुक्रवार को दुर्घटना हुई। जिसमें एक ठेका श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गया, श्रमिक इंदौर के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। श्रमिक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार उद्योग के एमसीएचपी (मैकेनिकल कोल हैंडलिंग प्लांट ) में सुबह 10.30 बजे हादसा हुआ।
श्रमिक दिनेश जैन निवासी इंदू कॉलोनी उम्र करीब 52 वर्ष प्लांट में पंप पर कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका पांव कम्पलिंग में चला गया। बताया जा रहा है कि, पंप पर कवर नहीं था। गौरतलब है कि, उद्याेग प्रबंधन द्वारा कोरोना की आड़ में लॉकडाउन के दौरान कई श्रमिकों को घर बैठा दिया गया था।
जिसके बाद से उद्योग में मशीनों का मेटेनेंस समय-समय पर नहीं हो पा रहा है, नतीजन आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। उद्याेग प्रबंधन द्वारा इस दुर्घटना की सूचना प्रशासन से भी छिपाई गई। शुक्रवार देर शाम को औद्यागिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को भी इस दुर्घटना की जानकारी लगी। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हिमांशु सालोमन ने भी दुर्घटना की पुष्टि भी की है।
इसे भी पढ़े :