Madhya PradeshNagdaNews

नागदा न्यूज : फांसी के फंदे पर झूला बिरलाग्राम नागदा का युवक | Nagda News: Birlagram Nagda’s youth hanged on the noose

नागदा न्यूज : फांसी के फंदे पर झूला बिरलाग्राम नागदा का युवक | Nagda News: Birlagram Nagda’s youth hanged on the noose

जिंदगी से परेशान होकर ग्रेसिम केमिकल डिविजन के ठेका श्रमिक ने गुरूवार(15-12-2022) को अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना के समय श्रमिक मेहुलराज पंवार पिता राजेश पंवार उम्र 20 वर्ष निवासी आजाद पुरा घर में अकेला था।

देर शाम तक वह घर से बाहर नहीं निकला तो 5.30 बजे के दरमियान पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। बाद में उसके माता-पिता का सूचना दी गई। मृतक के माता-पिता व भाई भी मजदूरी करते हैं। मृतक ने एक सुसाईट नोट भी लिखा है।

nagda-news-birlagram-nagdas-youth-hanged-on-the-noose
Nagda News: Birlagram Nagda’s youth hanged on the noose

बिरलाग्राम थाना प्रभारी केसी पाल ने बताया कि सुसाईट नोट में लिखा हैं कि, मैं अपनी स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं है। भाई, माता-पिता, दोस्त व प्यार का कोई दबाव नहीं है। मैं जिंदगी से परेशान हो गया इसलिए यह कदम उठा रहा हूूं।

मेरे इस कदम के बाद मेरे परिजन मुझे अच्छा नहीं बोलेंगे, मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। शाम 6 बजे पुलिस ने मृतक परीक्षण करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दोस्तों ने बताया कि उसने सुबह दोस्तों को मोबाईल पर मैसेज भी किया था कि आज वह काम पर नहीं आएगा, उसकी कोर्ट में तारीख है, यह मैसेज उसने दोपहर 12 बजे किया था।

इसे भी पढ़े : 

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण आम खाने के जबरदस्त फायदे Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी