धर्म

एकादशी के दिन जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

बच्चे के भविष्य का उसके जन्म तिथि और समय का बहुत अधिक असर पड़ता है। हिंदू धर्म में पौराणिक मान्यता है कि, शुभ तिथि में जन्मे बच्चे का स्वभाव बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का होता है। जन्म के समय ग्रहों की स्थिति व्यक्ति का भविष्य तय कर सकती है, ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, कुंडली में मौजूदा ग्रहों की चाल बहुत ही प्रभावशाली होती है। जिन्हें देख कर ब्राह्मणों के द्वारा कई प्रकार की बातें बताई जाती है। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि बहुत ही शुभ माना गया है, यह माह में दो बार और पूरे वर्ष में 24 बार आती है। इस दिन निराहार व्रत करने और दान किए जाने की परम्परा है। ऐसा करने से जीवन में आ रही विपत्तियों का अंत होता है तथा जीवन सुखमय हो जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस दिन अगर किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसका व्यवहार कैसा होगा तो इस लेख में आपको इसका उत्तर जरुर मिल जाएगा। तो आइये जानते हैं कि एकादशी के दिन जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

एकादशी के दिन जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

  • एकादशी तिथि में जन्मे बच्चे बहुत ही सौभाग्यशाली होते हैं।
  • इस दिन जन्मे बच्चे बेहद ही संस्कारी होते हैं तथा घर वालों का नाम रोशन करते हैं।
  • यह बच्चे हमेशा धार्मिक कार्यों में लिप्त रहते हैं, इतना ही नहीं पूर्वजों का भी सम्मान करते हैं।
  • इस दिन जन्म लेने वाले बच्चो के विचार बहुत ही शुद्ध और पावन होते हैं।
  • इनका व्यवहार बहुत शालीन यानी कि विनम्र होता हैं।
  • यह लालची नहीं होते हैं, और इनमें सब्र रखने की काबिलियत होती है।
  • इनका मन चंचल हो सकता है इसलिए यह अत्यधिक सोचने वाले होते हैं।
  • यह हमेशा न्याय के रास्ते पर चलते हैं।
  • दान करने में विश्वास करते हैं।
  • इनका मन शांत, निर्मल तथा स्वच्छ होता है।
  • यह हमेशा अपने गुरुओं का आदर करते है।
  • इनकी 2 से अधिक संताने हो सकती है।

FAQs

एकादशी के दिन लड़की का जन्म होने पर क्या होता है?

एकादशी के दिन जन्मी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

क्या एकादशी बच्चे के जन्म के लिए अच्छा दिन है?

जी हाँ दोस्तों ! यह बहुत ही शुभ दिन माना जाता है।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Back to top button
DMCA.com Protection Status