Newsधर्म

Gupt Navratri 2022 Date: इस दिन से शुरू हो रही हैं गुप्त नवरात्रि 2022

Gupt Navratri 2022 Date: इस दिन से शुरू हो रही हैं गुप्त नवरात्रि 2022 । Gupt Navratri 2022 Date and time

Gupt Navratri 2022 Date: सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का बेहद ही खास महत्व होता है. मुख्य रूप से नवरात्र शरद और चैत्र माह में आती है. लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह चार प्रकार की होती है. माघ और आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri Kab Se Shuru Hain) कहा जाता है. इस साल माघ मास यानी फरवरी की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) 02 फरवरी 2022 से शुरू हो रहे हैं. पौराणिक किदवंति है कि, इस नवरात्रि को लेकर कई तरह के रहस्य हैं, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है.

gupt-navratri-2022-date-in-india-calenda
प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स : गूगल

इसे भी पढ़े : पुत्रदा एकादशी का मंत्र । Putrada Ekadashi ka mantra

गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त (Gupt Navratri Shubh Muhurat)

नवरात्रि शुरू 02 फरवरी 2022 दिन बुधवार
नवरात्रि समाप्त 10 फरवरी 2022 दिन गुरुवार
कलश स्थापना मुहूर्त- सुबह 08:34 से 09: 59 तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:13 से 12:58 तक

क्या है गुप्त नवरात्रि
पौराणिक ग्रंथाें के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक दोनों प्रकार की पूजा की जाती है, लेकिन गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा भी गुप्त तरीके से की जाती है. इसका सीधा मतलब है कि, इस दौरान तांत्रिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान दिया जाता है. इसमें मां दुर्गा के भक्त आसपास के लोगों को इसकी भनक नहीं लगने देते कि वे कोई साधना कर रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान जितनी गोपनीयता बरती जाए उतनी ही अच्छी सफलता मिलेगी.

Putrada Ekadashi 2022: पुत्रदा एकादशी 2022 पूजा के बाद पढ़ें व्रत कथा

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि (Gupt Navratri Puja Vidhi)

शारदीय और चैत्र नवरात्रि की तर्ज पर ही गुप्त नवरात्रि में कलश की स्थापना की जाती है. यदि कलश की स्थापना की है तो आपको सुबह और शाम यानी दोनों समय दुर्गा चालीसा या सप्तशती का पाठ और मंत्र का जाप करना होगा. गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग में लौंग और बताशा चढ़ाना चाहिए.

Google News पर हमें फॉलों करें.

इसे भी पढ़े :

Ravi Raghuwanshi

रविंद्र सिंह रघुंवशी मध्य प्रदेश शासन के जिला स्तरिय अधिमान्य पत्रकार हैं. रविंद्र सिंह राष्ट्रीय अखबार नई दुनिया और पत्रिका में ब्यूरो के पद पर रह चुकें हैं. वर्तमान में राष्ट्रीय अखबार प्रजातंत्र के नागदा ब्यूरो चीफ है.

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए