ENTERTAINMENTTellyEntertainment

कामेच्छा बढ़ाने के आसान से घरेलू उपाय, यह उतना भी मुश्किल काम नहीं है इसके बारे में जाने

लिबिडो (Libido) यानी यौन इच्छा (sexual desire)। यह यौन इच्छा पुरुषों और महिलाओं दोनों ही में होती है, लेकिन कई बार उम्र, तनाव, व्यक्तिगत और पेशेवर समस्याएं, दवाएं, जीवनशैली से यौन इच्छा या कामेच्छा प्रभावित हो जाती है। अक्सर ऐसा होता है कि पुरुषों की इच्छा तो होती है सेक्स करने की, लेकिन महिलाओं की यौन इच्छा (low sex drive in women) 35 की उम्र में ही खोने लगती है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं और अपनी कम होती यौन इच्छाओं को बढ़ाना चाहती हैं, तो यह उतना भी मुश्किल काम नहीं है। आप अपनी जीवनशैली को सुधार कर और खानपान में कुछ खास सुपफूड्स को शामिल करके भी लिबिडो को फिर से बढ़ा सकती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप अपना खाना ठीक करके भी अपनी यौन इच्छा या सेक्स पावर को बढ़ा सकती हैं। इसके लिए आपको अपने खाने में बहुत ही छोटे-छोटे और स्वादिष्ट बदलाव करने होंगे। जानिए, कौन से हैं वे सुपरफूड और घरेलू उपाय, जो महिलाओं में लिबिडो या यौन इच्छा को बढ़ाने (Foods to boost libido in women) में मदद कर सकते हैं।

महिलाओं में कामेच्छा (Libido) की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। इस कमी के कई कारण हो सकते हैं। कम कामेच्छा का अर्थ है यौन संबंध बनाने की कमी या संभोग करने की रुचि समाप्त हो जाना। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से महिलाओं में कामेच्‍छा (How to increase libido in women) बढ़ सकती है। जानें, महिलाओं में सेक्स इच्छा बढ़ाने के घरेलू उपायों(Foods to boost libido in women) के बारे में…

महिलाओं में कामेच्छा\लिबिडो बढ़ाने के उपाय (ways to boost women sex drive)

करें शतावरी का सेवन

शतावरी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली टॉनिक माना जाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो महिलाओं के अंगों को उत्तेजित करता है। यह कामेच्छा बढ़ाने के साथ ही बांझपन की समस्या को दूर करने का भी काम करता है। यदि आपको सेक्स करने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं होती है तो शतावरी जड़ी-बूटी का उपयोग करें। इसमें फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता है जो हार्मोन को संतुलित बनाए रखता है और सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करता है।

लहसुन खाएं

लहसुन खाने से भी महिलाओं में कामेच्छा तीव्र होती है। यह सबसे आसान घरेलू उपाय है। यह प्राकृतिक तरीके से खून को पतला करता है। उच्च रक्तचाप से बचाता है। लहसुन में एंटीकॉगुलेंट (anticoagulant ) गुण पाया जाता है, जो जननांगों में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। महिलाओं को शाम होने से पहले लहसुन का सेवन कर लेना चाहिए ताकि वे रात को बिस्तर पर देर तक अपने पार्टनर का साथ दे सकें।

अश्वगंधा का सेवन

कई बार तनाव के कारण भी महिलाओं में कामेच्छा की कमी हो जाती है। इस स्थिति में सेक्स करने की शक्ति और इच्छा बढ़ाने के लिए अश्वगंधा काफी प्रभावी तरीके से काम करता है। अश्वगंधा कॉर्टिसोल (cortisol) नामक स्ट्रेस हार्मोन का कम करता है। महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा को तीव्र करने में सहायक होता है। एक स्टडी में पाया गया है कि अश्वगंधा महिलाओं के शरीर में कुछ विशेष हार्मोन्स के स्राव को बढ़ाता है, जिसके कारण कामेच्छा स्वतः बढ़ जाती है।

पिएं अनार का जूस

इंटरनेशनल जर्नल में हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, महिलाओं में सेक्स की इच्छा बढ़ाने का गुण अनार के रस में पाया जाता है। अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो उत्तेजना बढ़ाने में प्रभावी तरीके से काम करता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट जननांगों और पूरे शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर करता है। ऐसे में जिन महिलाओं को उत्तेजना नहीं होती है या सेक्स करने की इच्छा कम हो गई हो, उन्हें प्रतिदिन ताजे अनार का जूस पीना चाहिए।

सेब भी बढ़ाए कामेच्छा

चाहती हैं शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशहाल बनी रहे, तो सेब जरूर खाएं। महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने में भी मदद करता है। देर तक सेक्स का आनंद लेने में भी सहायक होता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉएड पाया जाता है जो महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में खून के प्रवाह को तेज करता है, जिससे ये अंग सेक्स के लिए प्राकृतिक तरीके से उत्तेजित होते हैं। इसके अलावा सेब खाने से सेक्स के दौरान दर्द भी नहीं होता है।

खाएं केसर

केसर भी महिलाओं में कामेच्छा यानी लिबिडो को बढ़ाने का काम करती है। आप केसर को दूध में भी डालकर पी सकती हैं। चाहें, तो केसर के दो-तीन रेशे को गर्म पानी में डालकर रखें। इसके बाद आप इसे चावल के साथ खा सकती हैं।

अशोक की छाल भी बढ़ाए महिलाओं में लिबिडो

अशोक की छाल के इस्तेमाल से भी किसी भी तरह की सेक्सुअल समस्याओं को दूर कर सकती हैं। छाल के अलावा, इसके फूल, पत्ते, बीजों का भी इस्तेमाल सेक्स की समस्याओं को दूर करने के लिए बतौर दवा की तरह किया जाता है। अशोक की छाल में टैनिन, कीटोस्टेरॉल, सैपोनिन, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। अशोक की छाल वेजाइनल डिस्चार्ज, यूटरस में होने वाले ब्लड डिस्चार्ज को भी नियंत्रित करती है।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए