Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

16 साल के दुर्लभ ने किया मध्य प्रदेश के उज्जैन पर राज, बावजूद 19 साल की उम्र में गैंगवार ने ली जान, जानें हमारे साथ Durlabh Kashyap की पूरी कहानी

0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
16-year-old-rare-ruled-ujjain-in-madhya-pradesh-despite-gang-war-at-the-age-of-19-know-the-full-story-of-durlabh-kashyap-with-us

16 साल के दुर्लभ ने किया मध्य प्रदेश के उज्जैन पर राज, बावजूद 19 साल की उम्र में गैंगवार ने ली जान, जानें हमारे साथ Durlabh Kashyap की पूरी कहानी

उज्जैन. मध्य प्रदेश उज्जैन शहर महाकालेश्वर मंदिर के लिए विश्व प्रसिद्ध है. लेकिन आज उसी उज्जैन शहर का नाम एक गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है. हर अल्पआयु के युवा के नाम पर जय दुर्लभ के नारे है. हर कोई दुर्लभ कश्यप के जैसा बड़ा डाॅन बनने की चाह रख रहा है. चलिए जानते हैं कौन था दुर्लभ कश्यप, जिसकी मृत्यु के बाद भी हर किशोर उसके जैसा बनने की चाह रख रहा.
असल में जब उज्जैन में कक्षा 9वीं के बच्चे अपनी पढ़ाई में मशगुल थे, तभी उसी शहर का एक लड़का अपराध की सीढ़ी ऐसे चढ़ रहा था जैसे GTA Vicecity का मिशन पार कर रहा हो. कश्यप फेसबुक पर असलहों के साथ फोटों डालना, माथे पर काला टीका और कंधे पर काला गमछा डालने के लिए चर्चित था.
बहुत ही कम समय में दुर्लभ ने पूरे उज्जैन में अपना वर्चस्व बना लिया था. देखते ही देखते कश्यप ने अपना गैंग बना लिया. फिर क्या रोज पुलिस थानों में एक ही नाम से कई एफआईआर दर्ज होने लगे. पुलिस भी हैरान थी की महज 16 साल का लड़का इतना आंतक कैसे मचा सकता है.
चलिए अब असल कहानी की ओर रुख करते हैं, बात हैं 8 नवंबर साल 2000 में एक बिजनेस कारोबारी पिता और सरकारी टीचर मां के यहां किलकारियां गूंज उठी और जन्म हुआ एक लड़के का, पिता ने नाम रखा दुर्लभ उनका मानना था कि बड़े होकर उनका बेटा एक अच्छा और सबसे हटके कुछ नया करेगा.
हुआ भी कुछ ऐसा ही अच्छा तो नही लेकिन सबसे हटके जरूर दुर्लभ ने अपराध की दुनिया की ओर जाने वाले रास्ते को चुन लिया. सबसे पहले स्कूल से शुरूआत हुई. स्कूली समय से ही दुर्लभ अपने से सीनियर और जूनियर के झगड़ो को निपटाने लगा फिर धीरे-धीरे स्कूल का दादा बन गया.
फिर क्या था स्कूली दादा का खौफ इतना बढ़ गया की इसकी उम्र के लड़के दुर्लभ को ही अपना सिपेसालार की तरह मानने लगे. बहुत ही कम समय में कश्यप ने अपने ही उम्र के लड़कों के साथ एक गैंग बना लिया.
गैंग सदस्य कश्यप के कहने पर किसी को भी मौत के घाट उतारने को तैयार रहते थे. उज्जैन के स्थानीय लोगों की मानें तो दुर्लभ कश्यप का नाम इतना था की दूसरे शहर के लड़के भी उससे जूड़ने के लिए उज्जैन अपना घर बार छोड़कर आने लगे थे.
लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था, अब वो समय आ गया था जब दुर्लभ कश्यप उज्जैन के बड़े कारोबारी और पुलिस के आंखों में गड़ने लगा. यही वो वक्त था जब कश्यप अपनी उम्र के दहलीज को पार करके 17 साल का हो चुका था.
17 साल की उम्र तक पहुंचते पहुंचते उसके ऊपर तमाम अपराधिक मामले भी दर्ज होने की शुरूआत हो चुकी थी, जिनमें फिरौती, जान से मारने की धमकी जैसे संगीन मुकदमे उज्जैन के कई थानों में दर्ज हो चुके थे.

18 साल की उम्र पार करते ही दुर्लभ पर 9 मुकदमे दर्ज हो चुके थे. ऐसा कहा जाता हैं की दुर्लभ को उज्जैन का भाई बनाने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा हाथ था. इसने अपने फेसबुक के अकाउंट के बायो में लिख रखा था की कि वह कुख्यात बदमाश है, हत्यारा और अपराधी है कोई सा भी विवाद हो, कैसा भी विवाद हो तो उससे संपर्क करें.

ऐसे तमाम पोस्ट के जरिए वो और उसका गैंग लोगों को धमकाने का काम करने लगें. लेकिन कहते है न की जुर्म का साथ अधिक दिनों तक नहीं रहता. जैसे ही उज्जैन पुलिस को इन पोस्ट के बारे में 27 अक्टूबर 2018 पता चला वैसे ही दुर्लभ और उसके गैंग के 23 लड़कों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि, जब दुर्लभ कश्यप को जेल हुई. जेल आना जाना दुर्लभ का एक पेशा हो गया था.

दुर्लभ कश्यप जब जेल में था, तो उस वक़्त उज्जैन के तत्कालीन एसपी सचिन अतुलकर ने उससे कहा था कि कश्यप तूने कम उम्र में ज्यादा दुश्मनी पाल ली है, तू जेल में जब तक है तब तक ज़िन्दा है बाहर निकलेगा तो कोई न कोई तुझे मार देगा” और बाद में एसपी साहब की भविष्यवाणी बिल्कुल सत्य साबित हुई.

साल 2020 में लॉकडाउन के पूर्व दुर्लभ जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था, और इंदौर में रहने लगा जब लॉकडाउन खुला तो वो अपनी माँ के पास उज्जैन वापस चला गया.

वो 6 सितम्बर 2020 की रात थी जब

6 सितम्बर 2020 की रात को दुर्लभ की माँ ने अपने बेटे और उसके दोस्तों के लिए दाल बाटी बनाई थी, सबने साथ बैठकर खाना खाया, इसके बाद दुर्लभ अपने चार दोस्तों के साथ चाय और सिगरेट पीने के लिए अमन उर्फ़ भूरा की दूकान पर पहुंचा था.

रात के करीब डेढ़ बजे थे, यहाँ पर दूसरी गैंग के शहनवाज, शादाब, इरफ़ान, राजा, रमीज और उनके कई साथी पहले से मौजूद थे. पुरानी रंजिश के चलते दोनों एक दूसरे को घूरने लगे और शहनवाज से दुर्लभ की कहासुनी हो गयी. शाहनवाज और उसके साथियों ने चाकुओं से हमला कर दिया, दुर्लभ ने शाहनवाज पर गोली चला दी जो उसके कंधे पर लगी जिससे वो घायल हो गया.

इसी के बाद शहनवाज के साथी दुर्लभ और उसके दोस्तों पर टूट पड़े. दुर्लभ के साथ उसके चार दोस्त थे, जबकि शाहनवाज के साथियों की संख्या ज्यादा थी. इन लोगों ने दुर्लभ पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया और उसके दोस्त अपनी जान बचाकर भाग गए.

दुर्लभ कश्यप के दोस्त अभिषेक शर्मा का कहना था कि शादाब चाक़ू मार रहा था और चाय वाला अमन उर्फ़ भूरा कह रहा था कि “शादाब भाई इसे ख़त्म कर दो जिन्दा मत छोड़ना”.

दुर्लभ को 34 बार चाकुओं से गोदा गया था और मात्र 20 साल की उम्र में उसकी मौत हो गयी.

एक माँ ने कुछ समय पहले अपने जिस बेटे को खाना खिलाया था, थोड़ी ही देर बाद उसी बेटे की लाश की शिनाख्त करने के लिए उसे बुलाया गया था. दुर्लभ कश्यप की मौत के 7 महीने बाद उसकी माँ पदमा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पिता मनोज कश्यप चाहते हैं कि जिस राह पर उनका बेटा गया कोई और युवा अपराध के उस रस्ते को न चुने.

दुर्लभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी की भी जेल में मौत हो गयी. वो छत पर चड़ा और वहां से ओंधे मुंह नीचे कूद गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई, उपचार के लिए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गयी.

  • उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप के साथ उस रात क्या हुआ था
  • दुर्लभ कश्यप कौन था? Ddurlabh Kashyap Wikipedia In Hindi
  • उज्जैन में गैंगवार : बदमाश दुर्लभ कश्यप की मौत, जमकर चली गोलियां

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
durlabh kashyap age durlabh kashyap biography in hindi wikipedia durlabh kashyap real video durlabh kashyap story in hindi durlabh kashyap ujjain दुर्लभ कश्यप उज्जैन दुर्लभ कश्यप की कहानी दुर्लभ कश्यप की हत्या कैसे हुई दुर्लभ कश्यप कौन था दुर्लभ कश्यप फोटो
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Previous ArticleAyushman Health Card Download – आधार की मदद से कर सकते है, आयुष्मान हेल्थ कार्ड डाउनलोड
Next Article New Year shayari for Mother in Hindi – न्यू ईयर शायरी फॉर मदर इन हिंदी
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83
newsmug 13 Views

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

1990 में ₹100 की कीमत
News 9 Views

1990 में ₹100 की कीमत देखकर रह जाएंगे हैरान! बड़ा खुलासा! 35 सालों में कितनी बदली आपकी दुनिया

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
News 7 Views

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026: बड़ा धमाका! रक्षाबंधन पर ₹1750 और 5 विभागों की ‘ऑडिट रिपोर्ट’ का सच

8th Pay Commission DA Merger
Finance 3 Views

8th Pay Commission DA Merger: बड़ा धमाका! 50% DA के मूल वेतन में विलय और फिटमेंट फैक्टर पर नई रिपोर्ट

Ration Card E-KYC Online Check 2026
News 8 Views

Ration Card E-KYC Online Check 2026: बड़ी खबर! ऐसे करें ई-केवाईसी और नई लिस्ट में अपना नाम देखें

Independence Day 2026 India
News 11 Views

Independence Day 2026 India: ऐतिहासिक! आज़ादी के 79वें वर्ष पर ‘विकसित भारत’ का नया संकल्प, जानें थीम और कार्यक्रम

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Vishwakarma Puja 2026

Vishwakarma Puja 2026: शुभ मुहूर्त! 17 सितम्बर को मनेगी विश्वकर्मा पूजा, जानें विधि, कथा और औजारों के नियम

02/09/2026
Eco-Friendly Rakhi 2026

Eco-Friendly Rakhi 2026: शानदार पहल! भाई को बांधें ‘बीज वाली राखी’, जानें घर पर बनाने की विधि और लाभ

26/08/2026
iPhone 18 Pro Max Launch Date India

iPhone 18 Pro Max Launch Date India: बड़ा खुलासा! जानें संभावित कीमत, फीचर्स और 5 गुप्त लीक

23/08/2026
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण

हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण: सावधान! शरीर में खून की कमी दूर करने के 101 घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज

23/08/2026
Free Apps to Replace Expensive Software

Free Apps to Replace Expensive Software: शानदार बचत! 50+ फ्री टूल्स जो प्रीमियम सॉफ्टवेयर की छुट्टी कर देंगे

23/08/2026
Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra

Janmashtami 2026 Rohini Nakshatra: बड़ी खबर! जानें 4 सितम्बर को कब लगेगा नक्षत्र और कृष्ण जन्म का महामुहूर्त

23/08/2026
Top AI Tools for Work 2026

Top AI Tools for Work 2026: धमाका! काम को 10x तेज़ बनाने वाले 30+ टूल्स की पूरी गाइड और इस्तेमाल का तरीका

22/08/2026
सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं

सल्फास खाने के बाद जान कैसे बचाएं? इमरजेंसी गाइड! जानें अस्पताल ले जाने से पहले के 5 जरूरी कदम

22/08/2026
Onam 2026 Date

Onam 2026 Date: बड़ी खबर! जानें तिरुओणम का शुभ मुहूर्त, 10 दिनों की सूची और साद्या का महत्व

21/08/2026
PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026

PM Awas Yojana 2.0 Online Apply 2026: शानदार! ₹25 लाख का लोन और 4% सब्सिडी, ऐसे भरें फॉर्म

20/08/2026
8th Pay Commission Fitment Factor 3.83

8th Pay Commission Fitment Factor 3.83: बड़ी खबर! ₹69,000 होगा न्यूनतम वेतन? कर्मचारी संगठनों की नई मांग

20/08/2026
Raksha Bandhan Wishes in Hindi

 Raksha Bandhan Wishes in Hindi: बड़ी खबर! 1001+ अट्रैक्टिव राखी संदेश और स्टेटस, यहाँ से करें कॉपी-पेस्ट

19/08/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

23/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List

 MP Kisan Kalyan Yojana 2026 List: बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने ट्रांसफर किए ₹3308 करोड़, यहाँ देखें स्टेटस

05/08/2026
देवशयनी एकादशी 2026

देवशयनी एकादशी 2026: (25 जुलाई) शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और चातुर्मास के 101 नियम

23/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.