Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - सफेद मोती जैसा साबूदाना कैसे तैयार होता है
News 0 Views

सफेद मोती जैसा साबूदाना कैसे तैयार होता है

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
how-to-make-sabudana

Table of Contents

Toggle
  • पेड़ के तने से बनता है साबूदाना (Sabudana in Hindi)
  • कई महीने में तैयार होता है साबूदाना
  • इस तरह साबूदाने में आती है मोती जैसी चमक
  • भारत में भी यहाँ होता है उत्पादन
  • साबूदाने को खाने के क्या हैं फायदे (Sabudana Benefits)
  • साबूदाने के ये हैं नुकसान (Sabudana Side Effects)

पूरे भारतवर्ष में चैत्र नवरात्रि पर्व मनाया जाता है. कोरोना संक्रमण का दौर जारी है. एतिहात के तौर पर देश में लॉकडाउन प्रभावी है. जिसके चलते भले ही इस बार मंदिरों में रौनक कम नज़र आ रही हो. पर लोग आस्था के इस पर्व को बड़ी उत्साह से मनाते हैं. बहुत से लोग नवरात्रि में व्रत (उपवास) भी रखते हैं. हालांकि, व्रत लोग अपनी इच्छा अनुसार रखते हैं. व्रत के दिनों में भी साबूदाना (Sabudana) खाने की इजाज़त होती है. कारण है कि साबूदाना (Sabudana) बेहद पवित्र और प्राकृतिक माना जाता है.

how-to-make-sabudana

लेकिन साबूदाना (Sabudana) को लेकर लोगों के बीच बहुत-सी भ्रांतियाँ फैली हुई हैं. क्योंकि इसे बेहद ही पवित्र मानें जाने के पीछे कई मद है. इसलिए बहुत से लोग मानते हैं कि इसे फैक्ट्रियों में बनाया जाता है. साथ ही पैरों तक से मसला जाता है. ऐसे में वह मानते हैं कि इसे व्रत के दौरान नहीं खाया जाना चाहिए. लेकिन आइए आज हम आपको विस्तार से समझाते हैं कि आख़िर साबूदाना कहाँ और किस प्रकार तैयार हाेता है.

पेड़ के तने से बनता है साबूदाना (Sabudana in Hindi)

साबूदाना (Sabudana) से लोग खिचड़ी (Sabudana Khichdi), पापड़ और खीर (Sabudana Kheer) के साथ कई सारे व्रत में खाए जाने वाले सात्विक व्यंजन बनाते हैं. कुछ लोग साबूदाने को अनाज समझते हैं, लेकिन साबूदाना वास्तव में कोई अनाज नहीं बल्कि ये एक पेड़ के तने से प्राप्त किया जाता है. साबूदाने बनाए जाने की शुरुआत दुनिया के मानचित्र स्थित पूर्वी अफ्रीका से हुई थी. वहाँ मिलने वाले एक विशेष प्रकार के पेड़ सागो पाम (Sago) के तने के गूदे से इसे निकालकर मोतियों की शक्ल देकर तैयार किया जाता है. सबसे पहले इस पेड़ के तने के गूदे को काटकर अलग कर लिया जाता है. जिसके बाद इसे मशीनों के द्वारा आटे की तरह बारीकी से पीसकर मिश्रण तैयार कर लिया जाता है.

how-to-make-sabudana

पीसे जाने से यह पूरी तरह से पाउडर बन जाता है, तो इस पाउडर को छानकर गर्म किया जाता है. गर्म करने के बाद इसे छोटे-छोटे दानों का आकार दे दिया जाता है. साबूदाना को तैयार करने के जिस कच्चे माल का इस्तेमाल किया जाता है उसे टैपिओका रूट (Tapioca Root) कहा जाता है. कई भारतीय लोग इसे कसावा के नाम से भी जानते है.

कई महीने में तैयार होता है साबूदाना

कसावा दिखने में एकदम शकरकंद की भांति लगता है. टैपिओका स्टार्च जो कि कसावा से ही बनाया जाता है. साबूदाने को बनाए जाने की प्रक्रिया बेहद ही कठिन है. सबसे पहले कसावा के गूदे को काटकर बड़े-बड़े बर्तनों में रख लिया जाता है. जिसके बाद इन बर्तनों में नियमित तौर पर 4 से 6 महीने तक रोजाना पानी डाला जाता है. इसके बाद इसी गूदे को बड़ी-बड़ी मशीनों में डाल दिया जाता है. जिसके बाद साबूदाने को बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच जाती है.

इस तरह साबूदाने में आती है मोती जैसी चमक

दोस्तों आपने भी गौर किया होगा कि, जब भी हम साबूदाने को दुकान से खरीदते है तो वह हमेशा मोतियों की तरह चमकते रहते हैं. लेकिन ये चमक इनकी अपनी नहीं होती. इसे चमकाने के लिए इस पर ग्लूकोज और स्टार्च की पॉलिश की लेप चढ़ाई जाती है. पोलिश के बाद साबूदाना मोती की तरह चमकने लगते है. लोगों का यह भी मानना है कि, इन पर पॉलिश ना की जाए तो शायद ही इन्हें बाज़ार में कोई खरीदना पसंद करें.

how-to-make-sabudana

भारत में भी यहाँ होता है उत्पादन

साबूदाने का उत्पादन अब भारत में भी बड़े पैमाने पर होता है. लेकिन इसके उत्पादन को लेकर भारत के कई प्रांतों में अफवाह फैली हुई है कि इसका उत्पादन बड़े ही बुरे तरीके से किया जाता है. जिसमें पैरों तक से इसे मसला जाता है. लेकिन आज हम आपको बता दें कि इसके उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. इसलिए भारत का साबूदाना भी उतना ही पवित्र होता है, जितना बाहर का.

how-to-make-sabudana

भारत में साबूदाने के उत्पादन की शुरुआत 1943-44 के बीच हुई थी. लेकिन वर्तमान में इसका उत्पादन बड़े पैमाने पर तमिलनाडु राज्य में होता है. इसे यहाँ बनाने के लिए टैपिओका नाम के पौधे की जड़ों से दूध निकाला जाता है. जिसके बाद इसे छानकर छोटे-छोटे दानों में बना लिया जाता है. मालूम हो कि, कसावा सबसे ज़्यादा सेलम में उगाया जाता है. इसलिए टैपिओका स्टार्च के सबसे ज़्यादा प्लांट भी सेलम में ही स्थापित किए गए हैं.

साबूदाने को खाने के क्या हैं फायदे (Sabudana Benefits)

आमतौर पर साबूदाना खाने के कई फायदे हैं. जिसमें सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये इतना हल्का होता है कि इसे व्रत के दौरान बिना काम किए आसानी से पचाया जा सकता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ कैल्शियम और विटामिन-सी भी  प्रचुर मात्रा में होता है. जिसके कारण उपासक इसे व्रत दौरान चाव से खाते हैं. इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है, जिससे कई दिनों तक व्रत रखने पर भी शरीर में कमजोरी का एहसास नहीं होता.

how-to-make-sabudana

साबूदाने के ये हैं नुकसान (Sabudana Side Effects)

दूसरी ओर साबूदाने (Sabudana) खाने के फायदे के साथ नुक़सान भी है, जो कि आपको मालूम होना बेहद ही जरूरी है. सबसे बड़ा नुक़सान ये है कि यदि इसे ज़रा भी कच्चा खा लिया जाए तो ये जान लेवा सिद्ध हो सकता है. कारण कसावा बेहद जहरीला पदार्थ होता है. कसावा साइनाइड पैदा करता है, जो कि मानवीय शरीर के लिए बेहद घा तक होता है. यदि आप मोटापे से परेशान हैं तो साबूदाने का कतई सेवन ना करें. इससे आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है. ध्यान रहे कि, इसे हमेशा अच्छे से पका कर भी खाएँ.

इसे भी पढ़े :

  • Electric Mushroom – मेघालय में दिखे हरे रंग की रोशनी से ‘जगमगाते मशरुम’
  • उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की वैकेंसी कब निकलेगा? जानें
  • व्रत के लिए साबूदाना के वडे बनाने की विधि

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
How to make Sabudana Sabudana Sabudana in Hindi Sago साबूदाना साबूदाना कैसे तैयार होता है
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

स्मार्ट मीटर
Education 19 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

petrol price today
News 2 Views

Petrol Price Today 2026: आज पेट्रोल डीजल रेट कितना है?

Petrol Price Today India 2026 latest fuel rate
News 4 Views

Petrol Diesel Price Today 2026: आज का पेट्रोल डीजल रेट

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

12/05/2026
emergency credit line guarantee scheme

Emergency Credit Line Guarantee Scheme 2026: ECLGS 5.0 Loan, Eligibility, Benefits & Apply Process

06/05/2026
Google Trends से पैसे कैसे कमाएं

Google Trends से पैसे कैसे कमाएं 2026? Blogging, YouTube और Affiliate Guide

05/05/2026
स्मार्ट मीटर

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

05/05/2026
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

23/04/2026
नवोदय रिजल्ट 2026

नवोदय रिजल्ट 2026: परीक्षा, चयन और तैयारी गाइड

18/03/2026
Ekadashi Vrat 2026

निर्जला एकादशी 2026: 1 दिन का व्रत = 24 एकादशी का फल | पूरी विधि और महत्व

18/03/2026
आज का पंचांग

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल

18/03/2026
एलपीजी गैस सिलेंडर

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

17/03/2026
lpg gas price today

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

17/03/2026
petrol price today

Petrol Price Today 2026: आज पेट्रोल डीजल रेट कितना है?

17/03/2026
Petrol Price Today India 2026 latest fuel rate

Petrol Diesel Price Today 2026: आज का पेट्रोल डीजल रेट

17/03/2026
Must Read
Mahalaxmi Calendar 2026 PDF Download

Mahalaxmi Calendar 2026: संपूर्ण पंचांग, व्रत-त्योहार & PDF Download (मराठी/हिंदी)Auto Draft

21/01/2026
श्रद्धांजलि संदेश

200+ श्रद्धांजलि संदेश (2025): पुण्यतिथि और मृत्यु पर भावपूर्ण शोक संदेश

11/08/2025
सर्वश्रेष्ठ हिंदी नॉवेल

10 सर्वश्रेष्ठ हिंदी नॉवेल (2025): जो हर किसी को जीवन में एक बार जरूर पढ़नी चाहिए

09/07/2025
Mahalaxmi Calendar May 2026

Mahalaxmi Calendar May 2026: मई पंचांग, बुद्ध पूर्णिमा, शनि जयंती & विवाह मुहूर्त

22/12/2025
All Sarkari Yojana List 2026

All Sarkari Yojana List 2026: केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की नई लिस्ट | Apply Online & Status

22/12/2025
Nani Ji Ko Shradhanjali

नानी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: 150+ सर्वश्रेष्ठ शोक संदेश, कोट्स और स्टेटस (2026)

16/01/2026
स्मार्ट मीटर

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

05/05/2026
Retirement Wishes in Hindi

150+ Retirement Wishes in Hindi: फनी और दिल छूने वाली शुभकामनाएं (2025)

12/08/2025
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.