Newsहिंदी लोक

हर घर तिरंगा पर 10 वाक्य | 10 LINES ON HAR GHAR TIRANGA IN HINDI

हर घर तिरंगा पर 10 वाक्य | 10 LINES ON HAR GHAR TIRANGA IN HINDI

“हर घर तिरंगा” अभियान भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया है। 

राष्ट्रीय ध्वज किसी भी राष्ट्र के गौरव का प्रतिक चिन्ह होता है। यह देश के इतिहास, संस्कृति, सोच और सम्मान को इंगित करता है। राष्ट्रीय ध्वज का बेहद ही महत्व होता है। भारत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जिसे हर भारतीय नागरिक प्यार करता है और सम्मान करता है। इस ध्वज में मौजूद तीनों रंगों की अलग-अलग विशेषता है। केसरिया रंग देश की अखंडता को दर्शाता है, सफेद रंग देश के शांति और अमन की भावना को प्रदर्शित करता है, तो हर रंग देश की उन्नत कृषि और हरियाली का परिचय देता है। तिरंग यह हर भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराता है। ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान को पूरे देश में फैलाने के लिए भारत सरकार की ओर से  “हर घर तिरंगा” नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। आइए इस अभियान के बारे में विस्तार से नजर डालें………

हर घर तिरंगा पर 10 लाइन (Ten Lines on Har Ghar Tiranga in Hindi)

पोस्ट में हमारे द्वारा स्कूली बच्चों के कक्षा 1, 2, 3, 4, 5 और 6 के लिए हिंदी में सेट के रूप में हर घर तिरंगा अभियान पर 10 पंक्तियों को प्रस्तूत किया जा रहा है। यह विषय सभी वर्गों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उक्त पंक्तियाँ भारत के उन सभी जिज्ञासु नागरिकों के लिए भी सहायक हैं जो इस अभियान के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं।

हर घर तिरंगा पर निबंध

Har Ghar Tiranga par 10 Vakya – Set 1

1) हर घर तिरंगा भारत में शुरू किया गया एक अभियान है।

2) इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए शुरू किया गया है।

3) अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक के बीच देशभक्ति की प्रेरणा का आह्वान करना है।

4) इसका उद्देश्य लोगों के बीच भारतीय ध्वज के बारे में जागरूकता फैलाना है।

5) सभी लोग इस अभियान में वर्चुअल रूप से भाग ले सकते हैं।

6) इस अभियान में लोगों से अनुरोध है कि अपने घर पर 13 से 15 अगस्त 2024 तक झंडा फहराएं।

7) राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2022 के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की घोषणा की थी।

8) यह अभियान हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में है।

9) देश के वर्तमान माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी।

10) इसका उद्देश्य हर जगह भारतीयों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।


Har Ghar Tiranga par 10 Vakya – Set 2

1) यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को प्रदर्शित करने के लिए शुरू किया गया है।

2) वर्तमान पीएम श्री नरेंद्र मोदी के अनुसार इस अभियान से राष्ट्रीय ध्वज से हमारा जुड़ाव और गहरा होगा।

3) हर घर तिरंगा कार्यक्रम राष्ट्रीय ध्वज से लोगों को जोड़ने में मदद करेगा।

4) यह अभियान सभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक छोटी सी श्रद्धांजलि होगी।

5) घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना देश के प्रति हमारी देशभक्ति का परिचय देना होगा।

6) यह अभियान सभी भारतीय नागरिक को देश के प्रति देश हित की जिम्मेदारियों का स्मरण कराएगा।

7) इस अभियान के तहत 15 अगस्त को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

8) प्रतियोगिता के प्रत्येक विजेता को आकर्षक ट्राफियां, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी देने की योजना है।

9) अभियान में हिस्सा लेने वाले नागरियों को MyGov के माध्यम से ई-प्रमाण पत्र प्राप्त दिया जाएगा।

10) इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा एक वेबसाइट “harghartiranga.com” जालतंत्र यानी इंटरनेट पर लॉच की गई है।


Har Ghar Tiranga par 10 Vakya – Set 3

1) हर घर तिरंगा भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया एक अभियान है।

2) हर घर तिरंगा अभियान भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करता है।

3) पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 (राष्ट्रीय ध्वज दिवस) पर इस अभियान की घोषणा की थी।

4) इस अभियान को गृह मंत्री ने मंजूरी दी थी जो आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी कार्यक्रमों की देखरेख करते हैं।

5) यह लोगों से 13 से 15 अगस्त 2024 तक अपने-अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करता है।

6) इसका उद्देश्य पूरे देश में भारतीयों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।

7) राष्ट्रीय ध्वज के साथ यह व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद करेगा।

8) हर भारतीय के लिए तिरंगा झंडा गर्व का प्रतीक है।

9) यह अभियान राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।

10) राष्ट्रीय अखंडता के प्रतीक के रूप में, यह लोगों की आशा और आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है।

Har Ghar Tiranga par 10 Vakya – Set 4

1) हर घर तिरंगा का प्रमुख लक्ष्य लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।

2) इस कार्यक्रम के द्वारा भारतवासियों को बिना किसी प्रतिबंध के राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

3) इसके लिए भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में संशोधन किया गया है।

4) तिरंगा अब खुले में जनता द्वारा दिन-रात फहराया जा सकता है।

5) इस अभियान में 100 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

6) harghartiranga.com पर ‘झंडे को पिन’ करने और वहाँ ‘फ्लैग के साथ सेल्फी’ पोस्ट करने का भी अवसर है।

7) 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2024 तक झंडा फहराने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

8) तीन दिनों के दौरान घरों के ऊपर 20 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराए जायेंगे।

9) यह सभी से भारत के ध्वज संहिता का पालन करने और राष्ट्रीय सम्मान के लिए झंडे का उच्चतम स्तर बनाए रखने का अनुरोध करता है।

10) नागरिकों को इस अभियान के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए, अधिकारियों ने rashtragaan.in पोर्टल लॉन्च किया है।


Har Ghar Tiranga par 5 Vakya

1) हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुरू किया गया है।

2) यह भारत सरकार की एक नई और बेहद ही अच्छी पहल है।

3) इस अभियान में 13-15 अगस्त तक झंडा फहराया जाएगा।

4) यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक श्रद्धांजली है।

5) यह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति नागरिकों का सम्मान प्रदर्शित करता है।


“हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य राष्ट्रहित की भावना को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न समारोह और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह संपूर्ण भारत वर्ष के लिए एक गौरवाशाली क्षण है। एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते हमें अपना योगदान देकर आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाना चाहिए।

मुझे आशा है कि हर घर तिरंगा पर ऊपर दी गई पंक्तियाँ इस अभियान को और गहराई से समझने में आपके लिए सहायक हुई होंगी। यदि आपके मन में कोई प्रश्न हैं, तो हमें कंमेट कर पूछिए उत्तर देने में हमें बेहद ही खुशी होगी।

FAQs: हर घर तिरंगा पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q.1 हर घर तिरंगा पंजीकरण की समय सीमा क्या है?

उत्तर: 5 अगस्त 2024 तक पंजीकरण पूरा किया जाना है।

Q.2 हर घर तिरंगा की आधिकारिक साइट क्या है?

उत्तर: हर घर तिरंगा की आधिकारिक साइट है “harghartiranga.com”.

इसे भी पढ़े : 

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
DMCA.com Protection Status
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 पान का इतिहास | History of Paan बाइक शायरी – Bike Shayari महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi
Amarnath Yatra Start and End Date 2024 Best Aansoo Shayari – पढ़िए शायरी iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM आम खाने के जबरदस्त फायदे आलस क्यों आता हैं, जानिएं इसका कारण चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 पान का इतिहास | History of Paan बाइक शायरी – Bike Shayari महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सफल लोगों की अच्छी आदतें, जानें सवाल जवाब शायरी- पढ़िए सीकर की पायल ने जीता बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए