धर्म

शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें?

शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें? Shadi ke Liye Ladka Dekhne Jae To Kya Kren

भारतीय घरों में विवाह के पूर्व लड़की और लड़के से उनकी राय जाने बिना ही विवाह तय कर दिया जाता था। यह बात महज एक कहावत बनकर रह गई है। वर्तमान समय में विवाह के पूर्व लड़के और लड़की दोनों से विचार विमर्श करने के बाद ही विवाह तय किया जाता है। कई बार आपने अपने माता पिता या दादा-दादी को कहते सुना होगा कि, लड़की शादी के दिन पहली बार अपने होने वाले पति को देखती थी, लेकिन समय के साथ यह सभी नियम बदल चुके हैं। अब ऐसा नहीं होता है शादी से पहले लड़के-लड़की कई बार मिल सकते हैं तथा उनके बीच एक अच्छी बोन्डिंग यानी मित्रता बन जाती है। एक युवती जब विवाह योग्य हो जाती है तो उसके घर वालो के लिए सबसे जिम्मेदारी का काम होता है उसके लिए एक अच्छा सा लड़का ढूँढना। और लड़की भी शादी के लिए जब लड़का देखने जाती है तब उसमे मन में भी यह सवाल जरुर आता है कि शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें? क्योकि यह बहुत ही जरुरी है कि एक अच्छे लड़के की पहचान की जाए उसके बाद ही शादी के लिए हाँ की जाए। तो दोस्तों आइये पोस्ट के जरिए जानते हैं कि शादी के लिए लड़की देखने जाए तो लड़की से क्या सवाल पूछे? आशा करते हैं आप लेख को अंत तक जरूर पढ़ेंगे।

शादी के लिए लड़का देखने जाए तो क्या करें?

बायोडाटा को अच्छे से पढ़ ले

shadi-ke-liye-ladka-dekhne-jae-to-kya-kren

दोस्तों यदि आप किसी लड़के को देखने जाने की योजना बना रही हैं तो सबसे पहले उस युवक का बायोडाटा अच्छे से पढ़ लें, और लड़के के बारे में अहम जानकारी जुटा लें। जैसे – उसका फोटो देख लें, उसकी फॅमिली में कितने लोग है? वह क्या जॉब करता है? किस पोजीशन पर है? उसकी सैलरी कितनी है? अकादमिक करियर के बारे में गहन जानकारी पता कर लें। और उसके बाद यदि आपको लगता है कि लड़के को पसंद किया जा सकता है तो ही उसे देखने के लिए जाएं। साथ ही यदि आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो उसे एक पेपर पर लिख लें, जब लड़के से मुलाकात करें तो उसके समक्ष अपने प्रश्नों को रखें।

बॉडी लैंग्वेज पर दे ध्यान

shadi-ke-liye-ladka-dekhne-jae-to-kya-kren

बॉडी लैंग्वेज के द्वारा आप व्यक्ति की पर्सनालिटी यानी कि व्यक्तित्व को पहचान सकते हैं, इसलिए लड़का देखने जाएँ तो उसकी बॉडी लैंग्वेज पर बारिकी से ध्यान जरुर दें की वह किस तरह से बात करता है, बात करते समय उसके हाथ का मूवमेंट और उसके हाव भाव आपको यह पहचानने में मदद करते हैं कि व्यक्ति कैसा है जैसे वह मनोरंजक है, या उब है या आक्रामक है।

भाषाशेली आर ध्यान दें

shadi-ke-liye-ladka-dekhne-jae-to-kya-kren

यदि आप लड़के को देखने के लिए उसके घर पहुंचे हैं तो उसकी भाषाशेली पर ध्यान दें कि वह सभ्यता से बात कर रहा है या नहीं अपनों से बड़ो को किस तरह बुलाता है। यदि आप लड़के से किसी रेस्टोरेंट में मिल रही है तो देखे की वह वेटर को किस तरह बुलाता है, उनकी रिस्पेक्ट करता है या नहीं, आपसे किस तरह की बातें करता है, तथा आपके साथ जीवन बिताने के योग्य है या नहीं।

लड़के से किये जाने योग्य जरुरी प्रश्न?

  • आपकी किस तरह के कामों में रुचि है?
  • क्या आपको बाहर घूमना पसंद है?
  • आपको खाने में क्या पसंद है?
  • कहीं आप परिवार के दबाव में आ कर तो शादी नहीं कर रहें हैं?
  • मैं आपके पास्ट रिलेशन के बारें में जानना चाहती हूँ?
  • क्या बाहर बसने का इरादा तो नहीं?
  • करियर को लेकर क्या प्लान्स हैं?
  • क्या में शादी बाद जॉब कर सकती हूँ?
  • क्या आप मुझसे कुछ पूछना चाहते हो?

FAQs

शादी से पहले लड़के से जरूर पूछे जाने चाहिए?

क्या आप पर दबाव में आ कर शादी तो नहीं कर रहे हैं?
आपके करियर को लेकर क्या प्लान्स हैं?
शहर बदलने का इरादा तो नहीं है?
क्या आप दो परिवारों को संभालने के लिए तैयार हैं?

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

Back to top button
DMCA.com Protection Status
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2024 Amarnath Yatra Start and End Date 2024 बाइक शायरी – Bike Shayari Tribal leader Mohan Majhi to be Odisha’s first BJP CM iOS 18 makes iPhone more personal, capable, and intelligent than ever चुनाव पर सुविचार | Election Quotes in Hindi स्टार्टअप पर सुविचार | Startup Quotes in Hindi पान का इतिहास | History of Paan महा शिवरात्रि शायरी स्टेटस | Maha Shivratri Shayari सवाल जवाब शायरी- पढ़िए