Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - Interesting Facts - Rabbit in Hindi । खरगोश के बारे में 31 रोचक तथ्य
Interesting Facts Updated:16/07/20260 Views

Rabbit in Hindi । खरगोश के बारे में 31 रोचक तथ्य

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram

Amazing Facts about Rabbit in Hindi – खरगोश के बारे में 26 रोचक तथ्य व 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

खरगोश को अक्सर टीवी में गाजर खाते हुए दिखाया जाता है किताबों में अक्सर दौड़ में कछुए से जीतते हुए दिखाया जाता है। ये तो हो गई इसकी मोटा-मोटी बातें लेकिन हम आपको आज बताएंगे इसकी छोटी-बड़ी बातें जो आपको ना तो टेलिविजन पर देखने को मिलेगी ना ही किताबों में…

1. खरगोश एक बहुत प्यारा और छोटा जानवर होता है। इसकी लम्बाई औसतन 40-50 cm और वजन लगभग 1.5-2.5 kg होता हैं।

2. दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूरोपियन खरगोश को ही पाला जाता हैं। हम भी जो खरगोश पालते हैं वो यूरोपियन खरगोश ही हैं।

खरगोश के बारे में रोचक तथ्य

3. 2 किलो का खरगोश 9 किलो के कुत्ते के बराबर पानी पी सकता है।

4. धरती पर पालतू खरगोश की लगभग 305 प्रजातियां और जंगली खरगोश की लगभग 13 प्रजातियां हैं।

5. 1912 से पहले खरगोश को ‘रोडेंट्स’ यानी चूहे, गिलहरी आदि की श्रेणी में रखा जाता था फिर इन्हें ‘लैगोमॉर्फा’ यानि खरहा (hare) और पिका वाली श्रेणी में डाल दिया गया।

6. खरगोश को पूरे शरीर में सिर्फ उसके पैरों की तली के माध्यम से ही पसीना आता हैं।

7. खरगोश के जबड़े में 28 दांत होते हैं और रोचक बात ये है कि उनके दांत जीवनभ़र बढ़ते रहते हैं जो हर महीने 1 से.मी. तक बढ़ जाते हैं।

8. जंगली खरगोश की उम्र लगभग 1-2 साल की और पालतू खरगोश की उम्र 8-10 साल की होती हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में एक खरगोश 18 साल तक जीवित रहा था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

9. खरगोश का प्रजनन : खरगोश का गर्भावस्था काल लगभग 30-32 दिनों का होता हैं। मादा खरगोश साल में कम से कम चार बार और एक बार में औसतन 3-7 बच्चे देती है। जन्म के समय खरगोश के बच्चें बिना बालों के पैदा होते हैं और उनकी आंखें तब तक नहीं खुलती जब तक वे लगभग 2 सप्ताह के नही हो जाते और लगभग 8 सप्ताह बाद वो अपनी माँ का दूध पीना छोड़ते हैं।

10. खरगोश खाने में लगभग 6-8 घंटे खर्च करता हैं, और एक मिनट में लगभग 120 बार खाना चबाता हैं।

11. खरगोश लगभग-लगभग 360 डिग्री तक देख सकता है, लेकिन उसकी नाक से ठीक नीचे एक ब्लाइंड स्पॉट होता है। इसलिए जो भोजन खरगोश खाता है उसे दिखाई नही देता बल्कि वह सिर्फ सूंघकर पता लगाता है।

12 खरगोश का खाना : यह शाकाहारी होते हैं। ये घास, गाजर, फल, अनाज.. आदि खाते हैं। और “कुत्ते, बिल्ली, लोमड़ी, साँप“.. इत्यादि इन्हें खाते हैं।

13. खरगोश भी घोड़े की तरह उल्टी नही कर सकते।

14. हालांकि दुनियाभर में खरगोश सबसे ज्यादा मनुष्य के हाथों ही मारा जाता हैं। इसके मीट और fur के लिए हर साल लगभग 1 बिलियन खरगोश को मारा जाता हैं। “चीन” पूरे विश्व में खरगोश के माँस का सबसे बड़ा उत्पादक हैं। पूरे विश्व का 40 प्रतिशत खरगोश के माँस का उत्पादन अकेले चीन में ही होता हैं।

15. खरगोश एक बार में अपने एक कान को भी हिला सकता है और ठंड से बचने के लिए यह अपने बाहरी कान को मोड़ भी लेता हैं यही कारण हैं कि खरगोश ठंड के बजाय गर्मियों में बेहतर सुन सकता हैं।

16. खरगोश 1 दिन में 18 झपकी लेता है और कुल 8 घंटे सोता हैं और यह अपनी आँखे खोल कर भी सो सकता हैं।

17. खरगोश, साल में चार बार हर तीन महीने में एक बार अपना रोआं बदलता हैं। गर्मियों के अंत वाले और सर्दियों के अंत वाले रोंए बदलना काफी कठिन होता है बाकी दो तो हल्के-फुल्के होते है।

18. इंसानों के पास 9000 जबकि खरगोशों के पास 14000 स्वाद कलिकाएँ होती है।

19. खरगोश की ठोड़ी के नीचे एक सुगंध की ग्रंथि होती है जिसे वह जब भी किसी चीज पर रगड़ते हैं तो उस वस्तु में भी वही सुंगध उठ जाती है। ये ऐसा अपने क्षेत्र की पहचान करने के लिए और किसी चीज पर अपना हक जताने के लिए करते हैं।

20. खरगोश 35-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ता है। लेकिन इसकी सबसे तेज भागने वाली प्रजाति जैक खरगोश 70km प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ सकता हैं। खरगोश अपने दुश्मनों से बचने के लिए कभी भी सीधा नही दौड़ता हैं बल्कि हमेशा टेढ़ा मेढ़ा(zig-zag) दौड़ता हैं।

21. एक जंगली खरगोश का क्षेत्र 30 टेनिस कोर्ट जितना बड़ा होता है।

22. खरगोश की आधी से ज्यादा आबादी नार्थ अमेरिका में रहती हैं।

23. नर खरगोश को buck, मादा को does और बच्चे को kit या kitten कहते हैं और खरगोश के एक समूह को कॉलोनी कहते हैं।

24. यूरोप के बहुत सारे हिस्सो में लोग खरगोश के पैर को अपने गले में पहनते है वहाँ ऐसा करना अच्छी किस्मत का प्रतीक हैं।

25. खरगोश अपने दूसरे साथी को सावधान करने के लिए अक्सर अपने पैर जमीन पर जोर-जोर से पटकता हैं।

26. यदि आपको कभी खरगोश हवा में उछल कर पटखनी खाता दिखे तो समझिए, वह अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।

World Records of Rabbit in Hindi – खरगोश के कुछ वर्ल्ड रिकॉर्ड

27. किसी खरगोश द्वारा एक बार में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड 24 बच्चों का हैं। और ये दो बार हुआ है एक बार 1978 में और एक बार 1999 में।

28. खरगोश के कान की लंबाई लगभग 4 इंच तक होती है। लेकिन सबसे लंबे कानों वाला खरगोश, जिसका नाम ‘निप्पर्स गेरिनिमो’ था, के कान की लंबाई 31.1 इंच नापी गई थी जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

29. दुनिया का सबसे छोटा खरगोश अमेरिका की ‘ऑरेगोन ज़ू’ में पाया गया “पिग्मी खरगोश” हैं, जिसकी लंबाई एक हथेली से भी कम हैं। और दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश भी अमेरिका में ही पाया गया था। जिसका नाम “डेरियस” है। इसकी लंबाई 4 फीट 4 इंच और वजन लगभग 22 kg है।

30. किसी खरगोश द्वारा ऊंचा कूदने का रिकॉर्ड 99.5 सेमी (39.2 इंच) का है। इसे डेनमार्क के एक खरगोश “Mimrelunds Tösen” ने 28 जून 1997 को बनाया था। काले और सफेद रंग का ये खरगोश डेनमार्क के एक खरगोश क्लब का सदस्य था।

31. किसी खरगोश द्वारा लंबी छलांग लगाने का रिकॉर्ड 3 मीटर (9 फीट 9.6 इंच) का है। इसे भी डेनमार्क के ही एक खरगोश ‘Yabo’ ने 12 जून 1999 को बनाया था।

आपको हमारी पोस्ट खरगोश के बारे में रोचक जानकारी / About Rabbit in Hindi कैसी लगी नीचे कमेंट में बताएँ।

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
Gaurvi Mishra
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Gaurvi Mishra एक अनुभवी Content Writer और Digital Blogger हैं, जो पिछले 7+ वर्षों से ब्लॉगिंग और ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। वह NewsMug.in पर Technology, Finance, Education, Government Schemes और Trending News जैसे विषयों पर सरल, भरोसेमंद और SEO-Friendly लेख लिखती हैं।उनकी खासियत कठिन जानकारी को आसान और आकर्षक भाषा में प्रस्तुत करना है, जिससे पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी तुरंत मिल सके। Research-based writing और user-friendly content की वजह से उनके लेख पाठकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।

Related Posts

शेरनी कैसे चलाती है पूरे झुंड का राज
Interesting Facts Updated:18/06/2026159 Views

शेरनी कैसे चलाती है पूरे झुंड का राज? जानिए 10 चौंकाने वाले तथ्य

राजस्थान का गौरव चिंकारा हिरण
Interesting Facts Updated:18/06/20267 Views

राजस्थान का गौरव चिंकारा हिरण: जानिए इसके 15 सबसे रोचक तथ्य और अनोखी खूबियां

सपने में सांप देखना
Interesting Facts Updated:16/07/20267 Views

सपनों का महा-विश्वकोश: सपने में सांप देखने के 101 संकेत, मनोविज्ञान और दुर्लभ तांत्रिक रहस्य

पानी में मीन पियासी
Interesting Facts Updated:16/07/202611 Views

पानी में मीन पियासी: कबीर के इस पद का गहरा अर्थ और 2026 के लिए 10 गुप्त सूत्र

सपने में बाढ़ देखना
Interesting Facts Updated:16/07/20262 Views

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

Interesting Facts Updated:07/06/20260 Views

सपने में बहुत सारी छिपकली देखना क्या संकेत देता है? जानें पूरा अर्थ

Comments are closed.

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य: ‘आशा को गाड़े समुंद्र हटा था’ पद का वास्तविक अर्थ

16/07/2026

Rabbit in Hindi । खरगोश के बारे में 31 रोचक तथ्य

16/07/2026
New Traffic Rules 2026

New Traffic Rules 2026: (सावधान) आज से लागू हुए नए नियम, AI कैमरा काट रहा है ₹25,000 तक का चालान!

16/07/2026
सावन शिवरात्रि 2026

सावन शिवरात्रि 2026: (महामुहूर्त) जानें जलाभिषेक की सही तारीख, विधि और 12 राशियों पर प्रभाव

16/07/2026
Rainbow in Hindi

Rainbow in Hindi: इंद्रधनुष के बारे में 22 रोचक तथ्य और इसके पीछे का रहस्यमयी विज्ञान

16/07/2026

मनोविज्ञान के 40 रोचक तथ्य । Human Psychology in Hindi – 3

16/07/2026

INTERNET in Hindi । इंटरनेट के बारे में 32 रोचक तथ्य

16/07/2026

भारतीय संविधान के बारे में 18 रोचक तथ्य । Indian Constitution in Hindi

16/07/2026

आवास प्लस सिरौली गौसपुर बाराबंकी

16/07/2026

ALL FILES DOC – WELCOME

16/07/2026

Computer Operator Apply Now – WELCOME

16/07/2026
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

16/07/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.