NagdaNews

धनतेरस पर नागदा में बरसेगा धन, कारोबार करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद

nagda news. शनिवार को नागदा में धनतेरस की बिक्री की आस में बैठे शहर के व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। धनतेरस पर बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत व्यापारियो ने शुभ मुहूर्त में पूजन कर किया।

रविवार को नागदा की महिलाएं  रुप चौदस का पर्व मनाएंगी। तैयारियों  को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को सौदर्य प्रसाधान सामग्री की खरीदी। वहीं ब्यूटी पार्लर में बुकिंग करती नजर आई। शहर का हर व्यापारी वर्ग  शुभ मुहूर्त के इंतजार में था।

nagda-news-money-rained-in-nagda-on-dhanteras-business-reaches-close-to-crores
सांकेतिक तस्वीर सोर्स गूगल

शनिवार को धनतेरस की पूजा में परिवार के सदस्यों ने सामुहिक रुप से पुजा अर्चना की। वहीं बच्चे और युवाओं में पूजन के बाद पटाखें छोड़ेने की खुशी थी तो कई लोग एक दूसरे को एसएमएस व अन्य माध्यमों से शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।

शहरवासियों ने लक्ष्मीजी के स्वागत में अपने अपने घरों को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया वहीं मेहमान के स्वागत के लिए आकर्षक रंगोलियों के साथ ही घर में तरह तरह के मीठे पकवान भी गृहिणियों द्वारा बनाए गए। ताकि महालक्ष्मी के पूजन के बाद महालक्ष्मी को पकवान प्रसाद के रुप में समर्पित किए जा सके।

ग्राहकों के खरीददारी के प्रति आकर्षण को देखते हुए व्यापारियो के चेहरे पर छाई मायूसी गायब हो गई और चेहरे पर रौनक लौट आई। शहर के महात्मा गांधी मार्ग, जवाहर मार्ग, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग आदि स्थानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली। सबसे यातायात वाले मार्ग चंबल मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश बार बार जाम की स्थिति निर्मित होती रही है।

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status