News

Instagram: हिना आर्टिस्ट मिनाक्षी ने मेंहदी उकेर कर अनोखें अदाज में महिलाओं को दिखाया

PROMOTED CONTENT

Instagram: हिना आर्टिस्ट मिनाक्षी ने मेंहदी उकेर कर अनोखें अदाज में महिलाओं को दिखाया । Instagram: Heena artist Meenakshi shows women in unique ways by carving henna 

PROMOTED CONTENT

पूरा भारत 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मना है। हर कोई महिलाओं को अपने तरीके से बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हीना आर्टिस्ट ने महिलाओं को अनोखे तरीके से शुभकामनाएं दी है। हीना आर्टिस्ट मिनाक्षी सोनी ने खुद के हाथों पर मेंहदी से महिलाओं की पीड़ा को उकेरा है।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग-
यह वीडियो Er Meenakshi Soni नाम की हीना आर्टिस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है जो कोटा राजस्थान की रहने वाली हैं। इस वीडियो में मिनाक्षी ने सबसे पहले एक युवती की एक तस्वीर बनाई हैं और फिर इसके बाद अन्य और युवतियों के फेस पर महिलाओं की परेशानियों का चित्रण किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना सुनाई दे रहा है। उनकी इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

पहले भी बना चुकी हैं कई जाने माने लोगों के चेहरे-

मिनाक्षी के वीडियो शेयर किए जाने के बाद अब तक इस पर 2 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और यूजर्स एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि मिनाक्षी पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स जैसे रेखा, शाहरुख खान, सिद्धार्थ शुक्ला, कपिल देव जैसी जाने माने लोगों का चित्र मेंहदी से बना चुकी है।
विडियों देखने के लिए Link पर जाएं : LINK

 

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status