Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - धर्म - श्री शिवाय नमस्तुभ्यं | Shri Shivay Namastubhyam
धर्म 0 Views

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं | Shri Shivay Namastubhyam

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
shri-shivay-namastubhyam
Shri Shivay Namastubhyam

Table of Contents

Toggle
  • श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के फायदे ।  Shri Shivay Namastubhyam
    • मानसिक चिन्ताओं से मुक्ति
    • आर्थिक तंगी से छुटकारा
    • मनोकामना की पूर्ति
  • श्री शिवाय नमस्तुभ्य: मंत्र का जाप कैसे करें?

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं | Shri Shivay Namastubhyam

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र शिव महापुराण में उल्लेख एक शक्तिशाली मंत्र है। भगवान शिव की आराधना करने का सबसे प्रसिद्ध, सरल और चर्चित मंत्र है। ॐ नमः शिवाय के समतुल्य यह दूसरा मंत्र हैं जो बेहद ही पवित्र और प्रभावशाली है। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र शिवपुराण के नाम से भी विख्यात है।

जैसा कि हम सभी को विधित है कि, शिव पुराण मूल रूप से भगवान शिव को समर्पित है। शिव पुराण में भगवान शिव की महिमा का विस्तृत रूप से उल्लेख पढ़ने को मिलता है। शिवपुराण शैव संप्रदाय के किसी भी योगी या भक्त के लिए एक बहुत ही खास और महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है।

शिव पुराण में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजन की सभी विधियां,पूजन सामग्री, पूजा मंत्र और पूजा करने के वैदिक तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। भगवान शिव के रुद्राभिषेक के वारे में शिव पुराण के बारे में वर्णन मिलता है।

इस मंत्र की पूरी पूजा विधि और प्रक्रिया शिव पुराण में वर्णित है। कलयुग में भगवान आदि देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए एक महामंत्र या बीज मंत्र भी दिया गया है जिसे श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र भी कहा जाता है।

इस मंत्र के जाप से भगवान शिव बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं और लोगों की मनोवांछित इच्छा पूरी करते हैं। सनातन संस्कृति और पुराणों के अनुसार कि भगवान शिव बड़े दयालु और भोले हैं, निष्काम भावना से एक लोटा जल चढ़ाने से रीज जाते है।

मानिसक समरण करके भी जो भगवान शिव की पूजा करता है तो भगवान शिव उसको भी फल दे देते है। भगवान शिव भक्तों की सच्ची श्रद्धा पर प्रसन्न होते है। सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है और भक्त इस महीने में बड़े उत्साह के साथ भगवान शिव की पूजा और पूजा कार्य में लगे भक्तो की सेवा करते है।

अमरनाथ यात्रा , कांवड़ यात्रा और सोमवार में शिव मंदिरों में दर्शन करने वालों का बहुत बड़ा जमावड़ा देखा जा सकता है।

भगवान शिव का प्रिय मंत्र श्री शिवाय नमस्तुभ्यं शिव महापुराण से लिया गया है। भगवान शिव के बारे में सब कुछ गहन शोध के बाद शिव पुराण में लिखा गया है, जैसे उनका जीवन, उनका रहन-सहन, उनका विवाह और उनके बच्चे और उनके बारे में सारी जानकारी दी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवपुराण छह खंडों और 24000 श्लोकों में विभाजित है।

शिवपुराण को निम्नलिखित छ: खण्डों में बांटा गया है – विद्येश्वर संहिता, रूद्र संहिता, कोटी रूद्र संहिता, उमा संहिता, कैलास संहिता और वायु संहिता।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप किया जाता है। इसका जाप हमेशा स्नान के बाद, भगवान के सामने बैठकर शुद्ध मन से करना चाहिए। मंत्र के जाप के दौरान आप ऊन या कुशा का आसान उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप भगवान शिव को जल अर्पित करते हुए इस मंत्र का जाप करें तो यह और भी फलदायी होता है। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन ब्रह्ममुहूर्त और प्रदोषकाल के समय इसका जाप करना सबसे उत्तम समय माना जाता है। सोमवार और प्रदोष के दिन भगवान शिव को जल अर्पित करते हुए रुद्राक्ष की माला से 108 बार इस मंत्र के जाप से एक लाख आठ हजार बार महातमृत्युंजय मंत्र के जाप का फल मिलता है।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का हिंदी अर्थ है “हे शिव मैं आपको नमस्कार करता हूँ”। शिवाय का अर्थ देवो के देव महादेव शिव है तथा नमस्तुभ्यं का अर्थ नमस्कार या प्रणाम से है।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र शिव पुराण का एक अति अद्भुत मंत्र है। कहा जाता है कि इस श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र की एक माला जपने मात्र से महामृत्युंजय मंत्र के 1 लाख माला जपने के बराबर फल मिलता है। यदि कोई भक्त सच्चे व पवित्र तन मन से इस मंत्र का जाप करता है तो निःसंदेह यह मंत्र महामृत्युंजय मंत्र से भी ज्यादा चमत्कारिक मंत्र है।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के फायदे ।  Shri Shivay Namastubhyam

इस मंत्र का जाप करने से केवल मनुष्य की सभी मनोकामनाएं ही पूर्ण नहीं होती है। वरण मंत्र के जाप से बहुत सी अनेकों बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है।

इस मंत्र के जाप से हार्टअटैक, कैंसर जैसी भयानक बीमारियों का उपचार भी संभव है। पीड़ित के चिकित्सक तक पहुचने तक यदि उसके समीप यह जाप किया जाए तो इस जाप से बेहद ही लाभ मिलता है।

पौराणिक मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से लकवे और बुखार के मरीज़ को भी फायदा पहुँचता है। यदि लकवे के मरीज को शिव जी पर चढ़ा हुआ सरसों का वह तेल लगाया जाए जिस के साथ काली मिर्ची, लोंग, कमलगट्टे, बेलपत्र, शनि पत्र का भी उपयोग किया गया हो तो इस तेल की मालिश से लकवे का इलाज सम्भव होता है। इस मंत्र को हजार महामृत्युंजय मंत्र के बराबर माना गया है। इस मंत्र का जाप करने से सुख, समृद्धि, धन लाभ, शांति की प्रप्ति भी होती है।

मानसिक चिन्ताओं से मुक्ति

यदि आप मानसिक रूप से परेशान रहते हैं या आपके मन में बुरे विचार आते हैं। या रात को बुरे सपने आते हों तो इस श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के जाप से ये सारी बाधाएँ दूर हो जाती हैं। मानसिक शान्ति प्राप्त करने के लिए यह मंत्र बहुत ज्यादा असरदार है। ऐंसा स्वयं शिवपुराण में भी बताया गया है।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्रमात्रं जपेन्नरः।
दुःस्वप्नं न भवेत्तत्र सुस्वप्नमुपजायते।।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का एक विशेष चमत्कार या फायदा यह भी है कि इसके जाप करने से घर में आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। घर परिवार में समृद्धि बनी रहती है।

मनोकामना की पूर्ति

जो भी भक्त इस मंत्र का सच्चे हृदय से भक्ति भाव के साथ जाप करता है। भोले नाथ उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। यह मंत्र अपने आप में एक चमत्कारिक मंत्र है। बस ध्यान इस बात का रखना चाहिए कि जो मंत्र जितना चमत्कारिक है उसके लिए उतनी ही पवित्रता व सच्ची दृढ भक्ति होनी चाहिए।

shri-shivay-namastubhyam
Shri Shivay Namastubhyam

श्री शिवाय नमस्तुभ्य: मंत्र का जाप कैसे करें?

भगवान शिव जी के श्री शिवाय नमस्तुभ्य मंत्र का जाप करने की विधि को हमने नीचे विस्तार से समझाने की कोशिश की है, जिसे आप भी फॉलो करके इस मंत्र का उच्चारण करके भगवान शिव द्वारा अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते है।

इस मंत्र का उच्चारण करने के लिए आपको प्रातः काल का समय चुनना चाहिए। वैसे तो आप इस मंत्र का किसी भी समय उपयोग कर सकते है, लेकिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार प्रातः काल का समय सबसे अच्छा इसलिए होता है क्योंकि इस समय हर जगह शांति वातावरण बना रहता है।

  • इस मंत्र का जाप करने के लिए आप किसी मंदिर या ऐसी जगह पर जा सकते है, जहाँ बिल्कुल शांत वातावरण बना हुआ हो।
  • शोर – शराबे वाली जगह पर यह मंत्र करने से आपके मंत्र उच्चारण में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे आपका ध्यान भंग हो जाता है और आपको लाभः की प्राप्ति नही होती है।
  • इस मंत्र का उच्चारण करने से पहले आपको स्नान करना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा आपके तन – मन दोनों की शुद्धि अनिवार्य है।
    आपको शिव जी की मूर्ति के सामने बैठकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
  • इस मंत्र का जाप करने के लिए आप जिस आसान का उपयोग करते है, वह जगह बिल्कुल साफ और सुथरा होना बहुत ही जरूरी होता है और यह आसन कुशन तथा ऊन से बना होना चाहिए।
  • इस मंत्र का जाप करते समय ध्यान केंद्रित होना बेहद ही जरूरी है। साथ ही मन विचलित नहीं होना चाहिए और ध्यान भंग नही होना चाहिए।
  • इस मंत्र उच्चारण करते समय मंत्र का सही से उच्चारण करना बेहद जरूरी होता है। वरना इस मंत्र का गलत उच्चारण करने पर लाभः की प्राप्ति नही होती है।
  • इस मंत्र को ध्यानबंध होकर तथा पूरी श्रद्धा के साथ करना चाहिए।
  • यह मंत्र आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा और जल्दी से फल प्राप्ति होती है।
  • इस मंत्र का जाप करने के लिए आप 108 रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते है।
  • शस्त्रों और विद्वानों के अनुसार यदि आप शिवजी के इस मंत्र का 108 बार जाप करते है, तो आपको महामृत्युंजय मंत्र के 1 लाख 8 हजार बार करने जितना लाभः मिलने की संभावना होती है।

इसे भी पढ़े :

  • श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के फायदे क्या है
  • नमामि शमीशान निर्वाण रूपं : शिव रुद्राष्टकम 
  • बाएं हाथ पर छिपकली गिरने से क्या होता है- गिरने के बाद क्या करें, शुभ-अशुभ

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Shri Shivay Namastubhyam श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Harchat 2026 Mein Kab Hai
धर्म Updated:19/02/20260 Views

Harchat 2026 Mein Kab Hai: हलषष्ठी व्रत की तारीख, मुहूर्त और १०१+ नियम (Mega Guide)

Aja Ekadashi 2026 Vrat Date
धार्मिक विषय Updated:19/02/20265 Views

 Aja Ekadashi 2026 Vrat Date: शुभ मुहूर्त, पारण समय और १०१+ पूजन विधियाँ (Mega Guide)

Aja Ekadashi Vrat Katha
Story Updated:19/02/20262 Views

Aja Ekadashi Vrat Katha: राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा और १०१+ व्रत के लाभ (Mega Guide 2026)

Lala Ramswaroop Calendar 2026
News Updated:19/02/20266 Views

Lala Ramswaroop Calendar 2026: तिथि, त्यौहार और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण १०,०००+ शब्दों की गाइड

Story of Jesus Christ in Hindi
धर्म Updated:19/02/20261 Views

Story of Jesus Christ in Hindi: ईसा मसीह का संपूर्ण जीवन और 101+ अद्भुत रहस्य (Mega Guide 2026)

kaal-sarp-dosh-mantra
धर्म Updated:19/02/20266 Views

 Kaal Sarp Dosh Mantra: कालसर्प दोष से मुक्ति के 108+ महाशक्तिशाली मंत्र और अचूक उपाय (Edition 2026)

Comments are closed.

सोने के बाद मन कहां जाता है? वेद, उपनिषद और विज्ञान के अनुसार जानिए नींद के दौरान मन का रहस्य

16/05/2026

सुबह का सत्य नियम क्या है? जानिए वेदों, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार दिन की सही शुरुआत का रहस्य

16/05/2026

इंटरनेट पर वायरल सबसे खतरनाक तथ्य, जिन्हें जानकर लोग सच में डर गए

15/05/2026

बकरी सिर्फ पशु नहीं, एक हैरान कर देने वाली दुनिया है: ऐसे तथ्य जो सोच बदल दें

15/05/2026

लड़कियाँ: हौसलों, सपनों और बदलाव की वह कहानी जो हर किसी को छू जाती है

15/05/2026

तोता: रंगीन दुनिया का चमचमाता सितारा! अनोखे और रोचक तथ्य Facts About Parrots

15/05/2026

टाइटैनिक: जिसे अडिग कहा गया, वही डूब गया — सपनों, भूलों और इंसानी साहस की कहानी

15/05/2026

ChatGPT और इंसानी सोच: क्या मशीनें हमें समझने लगेंगी या सिर्फ़ नकल करेंगी?

15/05/2026

जंगल के बाहुबली बैल: ताकत, याददाश्त और वो सच जो हमें कभी नहीं बताए गए

14/05/2026

सपने में बैल दिखे तो क्या संकेत है? शुभ-अशुभ, डर और उम्मीद के बीच छिपा असली मतलब

14/05/2026

बैकी (बासा) मछली की असली कहानी: स्वाद, सेहत और विज्ञान के वो सच जो कम लोग जानते हैं

14/05/2026

चूरा मछली (टूना): स्वाद से विज्ञान तक, समंदर की इस ताकतवर मछली की पूरी कहानी

14/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.