Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - समीक्षा अधिकारी क्या होता है, पढ़े यहां पर | Review Officer (RO) कैसे बने ?
News Updated:28/02/20240 Views

समीक्षा अधिकारी क्या होता है, पढ़े यहां पर | Review Officer (RO) कैसे बने ?

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
samiksha-adhikari-kya-hota-hai
समीक्ष अधिकारी क्या होता है ?

Table of Contents

Toggle
  • Review Officer (RO) कैसे बने ?
    • शैक्षिक योग्यता (Qualification)
    • आयु सीमा (Age Limit)
    • चयन प्रक्रिया (Selection process)
      • प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
      • सामान्य अध्ययन की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी 
        • 1.इतिहास
        • 2.विश्व भूगोल के लिए 
        • 3.भारतीय अर्थव्यवस्था
      • द्वितीय प्रश्न पत्र – हिंदी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी 
        • हिंदी प्रश्नपत्र से सम्बंधित पाठ्यक्रम 
      • मुख्य परीक्षा (mains exam)
      • आर.ओ. मुख्य परीक्षा में कुल 400  अंक निर्धारित किये गए है 
    • वेतन (Salary)
    • समीक्षा अधिकारी के कार्य

समीक्षा अधिकारी क्या होता है, पढ़े यहां पर | Review Officer (RO) कैसे बनें | Samiksha Adhikari Kaise Bane 

समीक्षा अधिकारी (Review Officer) बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए हमारा यह लेख बेहद ही मदगार होने वाला है। समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आपकों UPPSC (यू.पी.पी.एस.सी.) की परीक्षा पास करना होगी। जिसके बाद ही आप Review Officer की कुर्सी पर बैठने का सपना पूरा कर पाएंगे। समीक्षा अधिकारी के विभिन्न पदों के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सचिवालय में नियुक्त किया जाता है। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहद ही अच्छा मौका है। समीक्षा अधिकारी का पद जितना महत्वपूर्ण है, इसे हासिल कर पाना उतना ही कठिन है। घबराईय मत हम आपकों डरा नहीं रहे, लेकिन यह सच है। समीक्षा अफसर की कुर्सी पर बैठने के लिए आपकों कठिन परिश्रम कर परीक्षा को पास करना होगी। जिसके बाद ही Review Officer (RO) का ताज आपके सिर पर सुशोभित होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों  को परीक्षा से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को जानना जरूरी है, चलिए आपकी यह परेशानी को भी लेख के जरिए साल्व कर देते हैं। चलिए आपके प्रश्ननों का उत्तर देते हैं और जानते हैं कि, समीक्षा अधिकारी क्या होता है, RO (Review Officer) कैसे बने, वेतन, योग्यता क्या है? अपने अंगूठे को काबू में रखिएगा क्योंकि पोस्ट पढ़ते समय आपने अंगूठा उपर नीचे Scroll उप या डाउन किया तो अधूरा ज्ञान आपके लिए हानिकारक होगा। बुरा मत मानिएगा, चलिए पोस्ट को शुरू करते हैं।

samiksha-adhikari-kya-hota-hai
समीक्ष अधिकारी क्या होता है ?

Review Officer (RO) कैसे बने ?

जो अभ्यार्थी समीक्षा अधिकारी बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यू.पी.पी.एस.सी.) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा देना होगी। जिन लोगों के किस्मत के सितारे बलुंद हुए और उन्होंने इस परीक्षा को पास कर लिया तो उन्हें  सामान्यत: सचिवालय भवन, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भवन, इलाहाबाद आदि में सेवा करने का मौका यानी पदस्थापना दी जाती है।

शैक्षिक योग्यता (Qualification)

इस पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेज्युट होना जरूरी है। स्नातक की शैक्षणिक योग्यता के बिना आप इस पद के लिए आवेदन करने का सपना भी नहीं देख सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि आरक्षित वर्ग की बात करें तो अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं, तो एक बार नहीं कई बार आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection process)

समीक्षा अधिकारी पद के अभ्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा ही देनी पड़ती है। खास बात यह है कि, अन्य शासकीय पदों की भांती इसमें इंटव्यू (Interview) नहीं होता है। दूसरी ओर अभ्यार्थी को लिखित परीक्षा के दोनों चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के दोनों पेपर देना जरूरी होगा।

प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)

प्रारंभिक परीक्षा के में सामान्य अध्ययन में 140 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, हिंदी विषय के 60 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करना होगा। इनके लिए अंक निर्धारित रहते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाएं त परीक्षा का पूर्णांक 200 अंकों का होता है। अभ्यर्थियों को दोनों प्रश्नपत्रों को मिलाकर सामान्यत: 60 से 65 प्रतिशत अंक लाकर पास होने का परचम लहराना होता है।

विषयप्रश्न स०अंक
सामान्य अध्ययन140140
हिंदी6060

सामान्य अध्ययन की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी 

सामान्य अध्ययन से सम्बंधित पाठ्यक्रम के अंतर्गत निम्न पुस्तकों  की सहायता लेकर अध्यन किया जा सकता हैं।

1.इतिहास

दोस्तों यदि आप समीक्षा अधिकारी बनना चाहते हैं तो, भारतीय इतिहास के बारें में पूरा ज्ञान हासिल करें। इसके लिए कोई विशेष पुस्तक पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपने कक्षा 1-12 तक की पुस्तकों का अध्ययन कर लिया तो निश्चित रूप से आप परीक्षा में पास हाे जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से सम्बंधित  प्रश्न अधिक पूछे जाते है।

2.विश्व भूगोल के लिए 

इसमें महेश बर्णवाल और घटनाचक्र पूर्वावलोकन के बारे में  पढ़ सकते हैं।

3.भारतीय अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था से सम्बंधित जानकारी के लिए 9वीं से 12वीं तक की अर्थशास्त्र की पुस्तकों को घोटकर पी जाएं।

4.संविधान के विषय में अध्ययन करने के लिए परीक्षावाणी की भारतीय राजव्यवस्था और घटनाचक्र पूर्वावलोकन पुस्तक पढ़कर अध्यन कर सकते है।

5.कृषि के लिये घटनाचक्र की किताब ‘कृषि प्रौद्योगिकी’ और घटनाचक्र पूर्वावलोकन का अध्ययन कर सकते है।

6.भारतीय भूगोल का अध्यन किया जा सकता है।

7.साइंस के लिए एनसीईआरटी और घटनाचक्र पूर्वावलोकन और घटनाचक्र समसामयिक वार्षिकी के विज्ञान प्रौद्योगिकी के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते ।

द्वितीय प्रश्न पत्र – हिंदी से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी 

हिंदी प्रश्न पत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न अभ्यर्थियों को हल करना होता है।

क्रम स०हिंदी पाठ्यक्रमप्रश्नों की स०
1.विलोम शब्द10 प्रश्न
2.वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी10 प्रश्न
3.अनेक शब्दों के लिए एक शब्द10 प्रश्न
4.तत्सम और तद्भव10 प्रश्न
5.विशेषण और विशेष्य10 प्रश्न
6.पर्यायवाची शब्द10 प्रश्न
कुल प्रश्नों की संख्या60
हिंदी प्रश्नपत्र से सम्बंधित पाठ्यक्रम 

1.इसमें आप अच्छे अध्ययन के लिए हरदेव बाहरी की पुस्तक पढ़ सकते है।

2.यूथ प्रकाशन का आर.ओ/ए.आर.ओ सामान्य हिंदी के बारे में पढ़ सकते है।

3.इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी एस आर पब्लिकेशन की समीक्षा अधिकारी हिंदी पुस्तक पढ़ सकते है।

मुख्य परीक्षा (mains exam)

1.प्रथम प्रश्नपत्र- सामान्य अध्ययन यह प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय कराया जाता  है।

2.द्वितीय प्रश्नपत्र- सामान्य हिंदी एवं आलेखन यह प्रश्न पत्र वर्णनात्मक प्रकृति का कराया जाता है।

3.तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण यह प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकृति का होता है।

4.चतुर्थ प्रश्नपत्र- हिंदी निबंध वर्णनात्मक प्रकृति के विषय में है।

आर.ओ. मुख्य परीक्षा में कुल 400  अंक निर्धारित किये गए है 

प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में अभ्यर्थियों को कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करना होता है। जिसकी समय सीमा दो घंटे होती है। द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन (वर्णनात्मक) के लिये अधिकतम 100 अंक होते हैं, इसके लिए आपकों ढाई घंटे का समय दिया जाता है। तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) में अभ्यर्थियों को 30 प्रश्नों का जवाब देना होता है। 60 अंकों के इस सेट के लिए आपकों अधिकतम आधे घंटे का समय मिलेगा। चौथे प्रश्नपत्र हिंदी निबंध के लिए अधिकतम 120 अंक निर्धारित  किए गए हैं, इसके लिए अधिकतम तीन घंटे का समय मिलता है।

प्रश्न पत्रविषयप्रश्न स०                समयअंक
प्रथम प्रश्नपत्रसामान्य अध्ययन1202 घंटे120
द्वितीय  प्रश्नपत्रसामान्य हिंदी एवं आलेखन1002 घंटे 30 मिनट100
तृतीय  प्रश्नपत्रसामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण3030 मिनट60
चतुर्थ  प्रश्नपत्रहिंदी निबंधप्रश्न पत्र के अनुसार3 घंटे120 अंक

वेतन (Salary)

समीक्षा अधिकारी  को   प्रतिमाह  वेतन 9,300-34,800 रुपए  दिए जाते है।

समीक्षा अधिकारी के कार्य

1.समीक्षा अधिकारी का मुख्य कार्य  रूप से अनुभाग में प्राप्त होनें वाले पत्रों को दैनिकी में अंकित करना, तथा अनुभाग के लिए निर्धारित पंजियों का रख-रखाव करना और कागज पत्रों, पत्रावलियों के संचालन को सही-सही अंकित करना रहता है।

2.स्वच्छ प्रतियां तथा विवरण पत्र तैयार करना रहता है।

3.इसके अलावा प्रतियों का मिलान करनें में अन्य सहायकों को सहायता प्रदान करना रहता है।

4.समीक्षा अधिकारी निर्गत की जानें वाली समस्त डाक को पत्रवाहक-पुस्तिका में अंकित करना तथा पत्रों को वितरित हो जाने के उपरान्त पत्रवाहक पुस्तिका की जांच  करता है।

5.यह अधिकारी अपना कर्तव्य पूरा करने के लिए निर्गमन  से पूर्व पत्रों के सभी संलग्नकों की जांच  करते है।

इसे भी पढ़े : 

  • नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए आवेदन पत्र | Application for start Net Banking in Hindi
  • माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम | Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Donald Trump China Visit 2026
News 1,894 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

LPG Subsidy Alert 2026
Education 54 Views

 LPG Subsidy Alert 2026 : बस एक SMS और बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी! 10 लाख की आय वालों के लिए नए नियम जारी

स्मार्ट मीटर
Education 23 Views

स्मार्ट मीटर क्या है 2026? | स्मार्ट बिजली के फायदे, नुकसान, रिचार्ज पूरी जानकारी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
News 10 Views

 PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की महा-गाइड

एलपीजी गैस सिलेंडर
News 4 Views

एलपीजी गैस सिलेंडर केवाईसी: सुरक्षा और सब्सिडी के लिए ज़रूरी

lpg gas price today
News 5 Views

LPG Gas Price Today 2026: आज सिलेंडर का रेट कितना है?

Comments are closed.

अपने दिमाग को Reprogram कैसे करें? Subconscious Mind बदलने का वैज्ञानिक तरीका

21/05/2026

रात 3 बजे नींद खुलना क्या संकेत देता है? जानिए विज्ञान, मनोविज्ञान और आध्यात्मिक मान्यताओं का सच

21/05/2026

Self Respect और Ego में क्या फर्क है? जानिए कब सम्मान घमंड में बदल जाता है

20/05/2026

15 Good Evening Motivational Quotes in Hindi – सकारात्मक शाम, सफल कल का निर्माण

20/05/2026

लूसिड ड्रीमिंग क्या होती है? जानिए सपनों को कंट्रोल करने के पीछे का वैज्ञानिक और रहस्यमयी सच

20/05/2026

बिना वजह डर क्यों लगता है? मन के अदृश्य भय का विज्ञान, मनोविज्ञान और आंतरिक सत्य

19/05/2026

डोपामिन डिटॉक्स क्या है? मोबाइल कैसे दिमाग कमजोर बना रहा है

19/05/2026

सोने के बाद मन कहां जाता है? वेद, उपनिषद और विज्ञान के अनुसार जानिए नींद के दौरान मन का रहस्य

16/05/2026

सुबह का सत्य नियम क्या है? जानिए वेदों, आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार दिन की सही शुरुआत का रहस्य

16/05/2026

इंटरनेट पर वायरल सबसे खतरनाक तथ्य, जिन्हें जानकर लोग सच में डर गए

15/05/2026

बकरी सिर्फ पशु नहीं, एक हैरान कर देने वाली दुनिया है: ऐसे तथ्य जो सोच बदल दें

15/05/2026

लड़कियाँ: हौसलों, सपनों और बदलाव की वह कहानी जो हर किसी को छू जाती है

15/05/2026
Must Read
Hanta Virus कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस

Hanta Virus: कितना खतरनाक है यह जानलेवा वायरस?

14/05/2026
दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग

दुनिया के 15 रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग जिनका सच आज भी लोगों को डराता है

13/05/2026
सपने में हेलीकॉप्टर देखना

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

14/05/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे
9.0

AI के ऐसे रहस्य जो आपका दिमाग हिला देंगे

14/05/2026
Strait of Hormuz क्या है

Strait of Hormuz: क्यों यह छोटा रास्ता दुनिया की अर्थव्यवस्था तय करता है?

14/05/2026
El Niño क्या है

El Niño क्या है? जानें कारण, असर और भारत पर प्रभाव

14/05/2026
कुत्ते की आँख से दुनिया कैसी दिखाई देती होगी

कुत्ते की आँख से कैसा दिखता है? जानिए कुत्ते दुनिया को कैसे देखते हैं

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.