चुकंदर के आयुर्वेदिक गुण, खाने के फायदे (chukandar khane ke fayde)
पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने फांसी लगाई

उज्जैन। पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पंवासा थाना पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार पंवासा उज्जैन थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने 23 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पांड्याखेड़ी पंवासा थाना निवासी रुबी पति वसीम ने 23 अगस्त को फांसी लगा ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि वसीम घर के नीचे ही पत्तल दोनें की दुकान का संचालन करता है। वसीम का किसी महिला से अवैध संबंध है।
रुबी द्वारा मामले के लिए कई बार पति से बातचीत करने की कोशिश की गई। लेकिन वसीम द्वारा रुबी के साथ मारपीट की गई। रुबी का मायका तरना है। मृतिका के परिजनों ने अवैध संबंधों को लेकर पुलिस को बयान दिया है। मृतिका ने मायकेवालों को पति के अवैध संबंध होने की सूचना दी थी। पुलिस ने वसीम के खिलाफ धारा 306 में प्रकरण दर्ज किया है।