चुकंदर के आयुर्वेदिक गुण, खाने के फायदे (chukandar khane ke fayde)
भाजपा महिला नेत्री का पुत्र फांसी के फंदे पर झूला, मौत

उज्जैन। भाजपा महिला नगर मंत्री के पुत्र ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुचना के बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार सेंट पाॅल स्कूल स्थित शीतल पैलेस कॉलोनी निवासी रवि पित भगत राठौड़ ने मंगलवार रात को फांसी लगा ली।
चिमनगंज पुलिस के अनुसार युवक शराब का आदी था। बीती रात शराब के नशे में घर पहुंचने पर रवि ने अपनी माता से विवाद किया।
और माेबाइल तोड़ दिया। मृतक के पिता भगत राठौड़ इंदौर में नौकरी करते है। माता किरण राठौड़ भाजपा महिला नगर मंत्री है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।