स्व.श्री जायसवाल
रविंद्रसिंह रघुवंशी / nagda news. पूर्व नपा अध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल के छोटे भाई एवं व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल के बडे़ भाई शहर के वरिष्ठ समाजसेवी , प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष चेतनस्वरूप जायसवाल का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
चेतनस्वरूप जायसवाल के निधन की खबर सुनते ही शहर के मुख्य बाजार एमजी रोड की दुकाने बंद हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे के दरमियान घर में नहाते समय जायसवाल गिर गए थे।
उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया। जायसवाल 76 वर्ष के थे। वह शहर के कई धार्मिक संस्था व मंदिरों व समितियों के विभिन्न पदों पर आसिन थे। जायसवाल की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान एमजी रोड से दोपहर 3 बजे निकली।
अंतिम यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चंबल तट पर पहुंची यहां पर उनके पुत्र भाजपा जिला मंत्री धर्मेश जायसवाल व कांग्रेस नेता कृष्णकांत जायसवाल (लाला )ने मुखाग्नि दी।
शव यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी ,राजनेता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जायसवाल द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों का संचालन किया जाता था। उनके निधन की खबर सुनते ही कई लोग दंग रह गए। जायसवाल दशहरा मैदान स्थित हनुमान मंदिर ,शीतलानंद व्यायाम शाला, दशहरा उपलक्ष समिति व निर्धनों को भोजन कराने वाली अन्नक्षेत्र की समिति मेंं महत्वपूर्ण पद पर थे।
चेतन स्वरूप जायसवाल का नाम शहर में मान सम्मान के साथ लिया जाता था। जायसवाल 40 सालों से धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन करते हुए आ रहे है। इनमें फूल ढोल ग्यारस पर सत्यनारायण मंदिर की झांकी ,हनुमान जयंति ,शरद पूर्णिमा उत्सव ,गुरू पूर्णिमा आदि आयोजन शामिल है। जायसवाल भजन की प्रस्तुती भी देते थे।
उनके द्वारा कई निर्धन कन्याओं के विवाह व बेघरों के मकान बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस कारण वह नगर सेठ कहलाते थे। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले जायसवाल के उल्लेखनिय कार्यो को हमेशा याद किया जावेगा। जायसवाल हमेशा दान पुण्य के कार्य में भी अग्रसर रहते थे।
nagda news : 2 इंच बारिश, चामुंडा माता मंदिर के ओटले पर पहुंचा पानी
Nagda News. शहर से लगभग 24 किमी दूर उन्हेल रेलवे स्टेशन पर संचालित एक झोलाछाप…
Nagda News. शहर के मध्य मौजूद चंबल मार्ग पर मेवाडा धर्मशाल के पीछे रविवार रात…
अनंत चतुर्दशी व्रत कथा पूजन विधि । anant chaturdashi puja vidhi अनंत चतुर्दशी भाद्रपद मास…
बिहार राशन कार्ड फॉर्म | बिहार नया राशन कार्ड अप्लाई | Apply New Ration Card Bihar…
Nagda News. बागरी महिला मंडल खाचरौद की अगुवाई में खाचरौद थाना प्रभारी को अवैध शराब…
Bihar Ration Card List Online | राशन कार्ड सूची बिहार ऑनलाइन चेक | Bihar…