घर लौट रहे लैक्सेंस उद्योग नागदा के श्रमिक की मौत

इस कार से टक्कर के बाद श्रमिक की हुई मौत।
nagda news. लैक्सेंस उद्योग से कार्य कर अपने गांव लौट रहे एक ठेका श्रमिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार श्रमिक मुन्नलाला उम्र 55 वर्ष निवासी गांव रानी पिपल्या अपनी बाईक से गुरुवार शाम को उद्योग से कार्य कर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव बनबना फंटे पर स्टेट हाइवे पर सामने उज्जैन की ओर से आ रही एक कार एमपी 13 सीएम 1184 ने श्रमिक को टक्कर मार दी थी।

जिससे श्रमिक के पैर में गंभीर चोट आई उसे जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालात में अन्य शहर में रैफर कर दिया गया। रात 3 बजे श्रमिक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। श्रमिक का पीएम शुक्रवार सुबह शासकीय अस्पताल नागदा में हुआ। मंडी पुलिस ने गुरुवार को ही वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया था। बताया जा रहा है कि कार चंबल मार्ग निवासी की है।
इसे भी पढ़े :
- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्पष्ट करें कि नागदा को जिला बनाने के लिए गजट नोटिफिकेशन करेगें या नहीं : विधायक गुर्जर
- नागदा को तगड़ा झटका, सीएम शिवराजसिंह चौहान ने नागदा जिला बनाए जाने की बात पर दिया गोलमोल जवाब
Newsmug App: देश-दुनिया की खबरें, आपके नागदा शहर का हाल, अपडेट्स और सेहत की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NEWSMUG ऐप