NagdaNews

जल दर में वृद्धि के विरोध में प्रशासक से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

PROMOTED CONTENT

नागदा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जलकर में कि गई वृद्धि के विरोध में सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों मैदान में आ गए हैं। सोमवार को उपभोक्ताओं पर राहत देने के लिए भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका नागदा प्रशासक एसडीएम आशुतोष गोस्वामीनगर पालिका नागदा सीएमओ भविष्य कुमार खोब्रागढ़े से मिला।

PROMOTED CONTENT

प्रतिनिधि मंडल ने नगर की मुलभूत समस्याओं से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया। गौरतलब है कि नपा द्वारा जल कर में वृद्धि कर दी गई है। इसको लेकर विज्ञप्पती भी जारी कर दि गई और आगामी 1 अप्रैल से इसे लागू कर रही है। वर्तमान में नपा द्वारा प्रत्येक जल उपभोक्ता से 92 रु प्रतिमाह कर लिया जाता है।

nagda-news-bjp-delegation-met-administrator-to-protest-water-rate-hike
नागदा न्यूज : जल दर में वृद्धि के विरोध में प्रशासक से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

जिसे बढ़ाकर अब 184 रुपए किया जा रहा है। एक साथ 100 प्रतिशत की वृद्धि से शहर की जनता पर महंगाई का असर पड़ेगा। इस को देखते हुए भाजपा व कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। दो दिन पूर्व कांग्रेस ने भी इस का विराेध किया था।

शहर में वर्तमान में 15 हजार से अधिक जल उपभोक्ता है। हालांकि अभी जल आवर्धन योजना पूरी तरह लागू नहीं हुई है, इस योजना के लागू होते उपभोक्ताओं का आंकड़ा भी बढ़ जाएगा।

यह रखी भाजपा ने मांग

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम व सीएमओ से कहा कि वर्तमान में नगर पालिका परिषद द्वारा जलदर में वृद्धि के प्रस्ताव जनहित में रोकी जाय। जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि संभागीय कमिश्नर स्तर के अधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

इस पर भाजपा नेता ने कहा जलदर वृद्धि रोकने के लिये भाजपा मंडल द्वारा केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, सांसद अनिल फिरोजिया व पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत व नगर के भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से अनुरोध करके यह वृद्धि को रोक लगाने का प्रयास किया जायेगा।

PROMOTED CONTENT

प्रजापति समाज के लोगों पर लगाए गए जुर्माने को लेकर सौंपा ज्ञापन

भाजपा नेताओं ने नगर में स्थित सभी ट्यूबवेलो को जब तक नवीन लाईन चालु न हो तब तक उन्हें चालु रखा जावे तथा नगर में दोनो समय जल प्रदाय दो दिवस के अंदर पुनः प्रारम्भ करने की मांग भी कि। साथ ही नगर में कई निर्माण के कार्यो में तेजी लाई जावे एवं जिन निर्माण कार्य की निविदाएं हो चुकी है उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जावे। नागदा नगर में स्थापित तीनों महापुरूषो की प्रतिमाओं के आसपास स्थान का सौंदर्यीकरण जल्द से जल्द किया जाए।

यह थे प्रतिनिधिमंडल में

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, पूर्व पार्षद विजय पोरवाल, नरेन्द्र कोठारी, चेतन मिमरोट, राधेश्याम मकवाना, विजय पटेल, दिनेश गुर्जर, आशीष वोरा, मोतीलाल प्रजापत, दिनेश अग्रवाल, साहिल शर्मा, कय्यूम खान, गोलू यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

nagda-news-bjp-delegation-met-administrator-to-protest-water-rate-hike
नागदा न्यूज : जल दर में वृद्धि के विरोध में प्रशासक से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

लेटेस्ट नागदा न्यूज़, के लिए न्यूज मग एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

PROMOTED CONTENT

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।
Back to top button
DMCA.com Protection Status