प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स गूगल
nagda news. पड़वा पर्व के दिन बिरलाग्राम स्थित आजादपुरा में घर में घुसकर एक नाबालिक युवक की हत्या करने वाले आरोपी को बिरलाग्राम पुलिस ने बीते मंगलवार रात की गिरफ्तार कर लिया। पुलस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज का आदेश दिया।
इधर शेष फरार 5 आरोपियों की तलाश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस को फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस ने आरोपी निलेश को उसके घर के समीप चेतनपुरा में बायपास के समीप से गिरफ्तार किया है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी हेमंत जादौन ने बताया कि आरोपी अन्य शहर से भागने की फिराक में था।
इस दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि पड़वा पर्व पर रविवार दोपहर को बिरलाग्राम के पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके कुछ देर बाद एक पक्ष निलेश निवासी चेतनपुरा मंडी क्षेत्र व उसके साथियों ने दूसरे पक्ष के रितिक के घर आजादपुरा में घुसकर कर उस पर हथियार से हमला कर दिया था।
हमले में निलेश वह उसके साथियों ने रितिक व उसके परिजनों पर चाकू एवं पाईप से हमलाकर घायल कर दिया था। हमले में रितिक बुरी तरह घायल हो गया था और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दियाा था।
हमले में रितिक के पिता मिश्रीलाल व उसकी माता एवं बहन भी घायल हो गए था। घटना से आक्रोशित आजादपुरा क्षेत्र के रहवासियों ने बिरलाग्राम थाने का घेराव कर विरोध जताया था। रहवासियों के आक्रोश के बाद पुलिस ने 6 लोग शालू, लखन, अंकित तीनों निवासी बिरलाग्राम व विशाल धोलपुरे, संजय व निलेश तीनों निवासी चेतनपुरा के खिलाफ भादवी की धारा 302, 307, 323, 491 आदि धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
क्या था पूरा मामला : नागदा में वाल्मीकी समाज के दो पक्षों में विवाद, आधा दर्जन लोग घायल एक की मौत
लहसुन के ये चमत्कारिक उपाय (lahsun ke totke in hindi) लहसुन के बेहद ही चमत्कारी…
Amazing Facts about Internet in hindi - इंटरनेट के बारे में रोचक तथ्य इंटरनेट जिसके…
मेथी के दाने का उपाय बताइए ( methi ke daane ka upay) । ग्रह शांति…
नागदा। किसानों के खाते में धोखाधड़ी कर राशि निकाल कर ऐश करने वाले बैंक प्रबंधक…
नागदा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जलकर में कि गई वृद्धि के विरोध में सत्तापक्ष व…
Amazing Facts about Planet Saturn In Hindi शनि ग्रह के बारे में रोचक तथ्य सनातन…