धर्मNews

पौराणिक जिउतिया व्रत कथा : बेटे को सर्प ने निगल तो मां ने किया खर जिउतिया व्रत

प्राचीन समय की बात है। एक महिला ने खर जिउतिया व्रत के दिन बासी मुंह भोजन कर लिया। उस दिन जिउतिया व्रत था। परिणाम यह निकला कि महिला के बेटे को एक विशालकाय सर्प ने निकल लिया। बेटे के वियोग में महिला ने दूसरे साल दोबारा खर जिउतिया व्रत किया। विधि विधान से व्रत पूरा करने के बाद बेटा जिवित होकर घर लौट आया।

जिउतिया व्रत कथा- jivitputrika vrat 

खर जिउतिया व्रत के दिन महिला ने भूलवश भोजन कर लिया। महिला का बेटा जंगल गया तो उसे एक विशाल काय सर्प ने निगल लिया। देर शाम तक बेटा घर नहीं लौटा। गांव के लोगों ने महिला को बताया कि उसके बेटे को सर्प ने निगल लिया है। वह मर चुका है अब दोबारा लौटकर नहीं आएगा।

jivitputrika-jivitiya-vrat-katha


देर रात महिला को उसके बेटे ने स्वप्न दिखाया। बेटे ने कहा मां तूमने जितिया के दिन चावल का माड पी लिया। जो कि बहुत गलत बात है। मां ने बेटे से माफी मांगते हुए। उपाय पूछा।

जिउतिया व्रत कथा jivitputrika vrat 

बेटे ने बताया कि मां अगले साल तुम पूरे विधि विधान के साथ खर जिउतिया व्रत करना। पारण के दिन मुंह हाथ धोकर दोबार चावल का माड पीना। एक साल बीत गया। खर जिउतिया पर्व भी आया। महिला ने व्रत किया।

jivitputrika-jivitiya-vrat-katha

बेटे के कहे अनुसार मां ने पारण करते समय चावल का माड पीया। महिला ने माड को फूंक-फूंककर पीया। माड खत्म होते ही महिला का मृत बेटा जीवित हो उठा। इसलिए इसे जीत्वपुत्रिका या खर जिउतिया व्रत कहा जाता है।

jivitputrika-jivitiya-vrat-katha

इसे भी पढ़े :

KAMLESH VERMA

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Articles

DMCA.com Protection Status