Close Menu
News MugNews Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube Telegram
Facebook Instagram Pinterest YouTube
News Mug
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • News
    • बड़ी खबर
    • देशी News
    • पड़ताल
      • क्राईम
    • खबर दस्त
  • Madhya Pradesh
    • Nagda
    • Ujjain
  • Uttar Pradesh
    • भैंरट
    • Bihar News
  • हिंदी लोक
    • धर्म
    • निबंध
  • आत्मनिर्भर भारत
    • देशी लोग
    • रोजगार
    • स्वदेशी
  • सेहत
News MugNews Mug
Home - News - एक पौधा, जिसमें 40 साल पहले डाला गया था पानी, जानें क्यों ?
News KAMLESH VERMABy KAMLESH VERMA

एक पौधा, जिसमें 40 साल पहले डाला गया था पानी, जानें क्यों ?

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
david-latimer-garden
Source- boredpanda.com

Table of Contents

Toggle
  • आखरी बार वर्ष 1972 में दिया गया था पानी
  • वर्ष 1960 में 80 लीटर की कांच की एक बॉटल में उगाया गया था ये पौधा
  • फोटोसिंथेसिस (Photosynthesis) प्रोसेस से हुई पौधे की ग्रोथ
  • बोतल में बना पृथ्वी का माइक्रो वर्जन

David Latimer Garden – हम सभी ने स्कूल में सजीव और र्निजीव वस्तुओं के बारे में पढ़ा हैं. सभी जानते हैं कि पानी पौधों की जरूरत हैं. बिना पानी के कोई भी पौधा ज़्यादा दिन तक ज़िंदा नहीं रह सकता है. लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगी कि आज हम जिस पौधे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसमें 40 सालों से पानी नहीं डाला गया है, फिर भी वह पौधा बंद बोतल में हरा भरा है.

यह कोई जादू नहीं है बल्कि वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध का एक नमूना है. आसान शब्दों में कहा जाए तो वैज्ञानिकों का एक आविष्कार है. दरअसल कई सालों पूर्व इंग्लैंड में रहने वाले रिटायर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर डेविड लैतिमर (David Latimer) के दिमाग में एक युक्ति आई, जिसे उन्होंने अपने प्रयासों से एक सफल आविष्कार में बदल दिया. यह कोई रोबोटिक सांइस या लंबी चौड़ी प्रोसेस नहीं है बल्कि एक छोटा-सा एक्सपेरिमेंट है, जिसे आप कोशिश करें तो घर पर भी आसानी से कर लेंगे.

david-latimer-garden
Source- boredpanda.com

आखरी बार वर्ष 1972 में दिया गया था पानी

आप यह तस्वीर देखिए, इसमें सर्कुलर सील्ड ग्लास (Circular Sealed Glass) में जो हरे-भरे खूबसूरत पौधे दिखाई दे रहे हैं, जानते हैं उनमें अंतिम बार कब पानी दिया गया था, 1972 में, यानी 40 साल पहले इस पौधे में पानी डाला गया था. जिसके बाद शायद खोला भी नहीं गया. लेकिन शीशे की बोतल में बंद इस हरे भरे पौधे को देखकर कोई नहीं कह सकता कि 40 सालों से यह बिना पानी के कैसे जीवन जी रहा है. ऐसा आख़िर हुआ कैसे यह जानने से पूर्व हम यह पता कर लेते हैं कि वैज्ञानिक डेविड लैतिमर ने इस पूरे सेट अप को तैयार कैसे किया था.

वर्ष 1960 में 80 लीटर की कांच की एक बॉटल में उगाया गया था ये पौधा

यह साल 1960 की बात है, ईस्टर का रविवार था. तब वैज्ञानिक डेविड लैतिमर ने अपना प्रथम Bottle Garden बनाया था. उन्होंने 10 गैलन के कांच की बोतल यानी 80 लीटर की बोतल में थोड़ा पानी व थोड़ी खाद डाली, फिर तार की सहायता से स्पाइडरवर्ट्स नामक बीज को उसमें डाल दिया. बीज डालने के बाद उन्होंने बोतल को सील कर दिया. जिसके बाद दोबारा 12 सालों बाद वर्ष 1972 में, उन्होंने इस बोतल का ढक्कन खोलकर थोड़ा पानी डाला और दोबारा सील कर दिया. वह आखिरी बार था लिटमर ने वह बोतल खोली थी.

david-latimer-garden
Source- boredpanda.com

जिसके बाद अब तक 47 साल गुज़र गए, पर वह बोतल नहीं खोली गई. बावजूद साल 1960 से लेकर आज तक करीब 59 से 60 साल वह पौधा एक बंद बोतल में रहा, फिर भी ज़िंदा है तथा निरंतर वृद्धि कर रहा है. ऐसा कैसे सम्भव हुआ वह आपको आगे पढ़ने पर मालूम हो जाएगा…

फोटोसिंथेसिस (Photosynthesis) प्रोसेस से हुई पौधे की ग्रोथ

यह पौधा जिस चीज़ से बिना पानी के ज़िंदा रहा, वह है धूप. डेविड लिट्मर ने पौधे की उस बोतल को एक ऐसे स्थान पर रखा था, जहाँ से धूप की किरणें सीधी उस बोतल पर पड़ती थी और बोतल पर धूप की किरणों के कारण उसमें फोटोसिंथेसिस (Photosynthesis) की प्रोसेस शुरू हो गई. उस कांच के कंटेनर के अंदर उगने वाले पौधों को ज़िंदा रहने तथा वृद्धि के लिए बस रोशनी की आवश्यकता होती है.

उस बोतल के अंदर धूप की मदद से उस बीज को पोषण मिलने लगा, जिससे बीज से पौधा पनप गया. बोतल के भीतर ऑक्सीजन तथा नमी भी बनने लगी थी. चूंकि अब बोतल में नमी बन रही थी तो उसकी वज़ह से पौधे को पानी भी मिलने लगा था. इसके अलावा पौधे के जो सूखे पत्ते गिरकर सड़ने लग जाते थे, उनके द्वारा उस बोतल में कार्बन डाई ऑक्साइड बनता था, कार्बन डाइऑक्साइड बनने की इस प्रक्रिया को सेलुलर रेस्पिरेशन कहा जाता है.

इस प्रकार से उन पौधों को बढ़ने के लिए सभी पोषक तत्व मिलने लगे थे. इस प्रकार से उस बोतल के अंदर एक पूरा ईको सिस्टम (Ecosystem) निर्मित हो गया था, यानी एक प्रकार से वह बोतल ही उस उन पौधों के लिए एक पूरी दुनिया बन गई थी, जिससे उन्हें जीने के लिए सारी आवश्यक चीजें प्राप्त हो रही थी और वह पौधे निर्बाध रूप से बढ़ते जा रहे थे.

david-latimer-garden
Source- boredpanda.com

बोतल में बना पृथ्वी का माइक्रो वर्जन

असल में इतने लंबे समय तक उस बंद बोतल में हमारी पृथ्वी के समान ही एक ईकोसिस्टम बन गया या कहें कि पृथ्वी का एक माइक्रो वर्जन उस बोतल में निर्मित हो गया था, क्योंकि उसमें ऐसी परिस्थितियाँ बन गयी थीं कि उन पौधों ने धूप की सहायता से ख़ुद को ही अपना पोषण करने के काबिल बना लिया था तथा अपना ही एक पारितंत्र बना लिया था.

डेविड ने जो प्रक्रिया (David Latimer Garden) अपनाई, इस प्रक्रिया से उगाए जाने वाले गार्डन को कहते हैं–टेरेरियम गार्डन, जो कि इनडोर उद्यान अर्थात घर के ही भीतर उगाए जाने वाले गार्डन का एक प्रकार होता है. अब डेविड की आयु 80 वर्ष हो गयी है और उन्होंने अपने बाद इस आविष्कार को अपने बच्चों को सौंपने का निश्चय किया है.

इसे भी पढ़े :

  • मात्र 30 हज़ार रुपए में शुरू किया था बिजनेस, आज सालाना 60 लाख रुपए कमा रही
  • जमीन की जगह अब हवा में होगी आलू की खेती 10 गुना तक ज़्यादा पैदावार
  • क्यों दुल्हन के हाथ और पैरों में मेहँदी लगायी जाती है? यहां जानें

NewsMug Logo
असली कहानियों का सबसे बड़ा मंच
Education • Desi News • Viral Stories
VISIT NOW 🚀
JOIN THE FAMILY
Stay updated with NewsMug
🌐
Main Portal
Visit Website
➔
💬
WhatsApp Group
Fastest Updates
➔
✈️
Telegram Channel
PDFs & Notes
➔
📰
Google News
Follow Us
➔
david latimer garden david latimer garden today david latimer plant a garden inside of a bottle ecosystem
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram
KAMLESH VERMA
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

दैनिक भास्कर और पत्रिका जैसे राष्ट्रीय अखबार में बतौर रिपोर्टर सात वर्ष का अनुभव रखने वाले कमलेश वर्मा बिहार से ताल्लुक रखते हैं. बातें करने और लिखने के शौक़ीन कमलेश ने विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से अपना ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है. कमलेश वर्तमान में साऊदी अरब से लौटे हैं। खाड़ी देश से संबंधित मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Inspirational Hindi Quotes for Life
News 2 Views

Inspirational Hindi Quotes for Life: 1001+ अनमोल विचार जो आपकी ज़िंदगी बदल देंगे (2026)

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026
News 155K Views

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

Nag Panchami 2026
News 1 Views

Nag Panchami 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए अचूक उपाय

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य
News 7 Views

जगन्नाथ मंदिर और कबीर साहेब का रहस्य: ‘आशा को गाड़े समुंद्र हटा था’ पद का वास्तविक अर्थ

Rathyatra in Gujarat 2026
Hindi 4 Views

Rathyatra in Gujarat 2026 (Live): 149वीं अहमदाबाद रथयात्रा का रूट, मुहूर्त और 150 साल पुराना इतिहास

Donald Trump China Visit 2026
News 1,896 Views

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

सपने में बिच्छू देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

सपने में बिच्छू देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ

22/07/2026
सपने में भूलभुलैया में फंसना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा अर्थ

सपने में भूलभुलैया में फंसना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा अर्थ

22/07/2026
सपने में मेंढक देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

सपने में मेंढक देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

22/07/2026
सपने में हलवा खाना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

सपने में हलवा खाना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

22/07/2026
सपने में कुआँ देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

सपने में कुआँ देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा मतलब

22/07/2026
सपने में किसी को मरते देखना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा अर्थ

सपने में किसी को मरते देखना क्या संकेत देता है? जानिए पूरा अर्थ

22/07/2026
सपने में आग लगते देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा रहस्य

सपने में आग लगते देखना क्या संकेत देता है? जानिए शुभ-अशुभ अर्थ और पूरा रहस्य

22/07/2026

सपने में हेलीकॉप्टर देखना क्या संकेत देता है? जानें उड़ान, सफलता, सफर और दुर्घटना के 11 रहस्यमयी अर्थ

22/07/2026
सपने में गाय का पीछा करना क्या संकेत देता है? जानें पूरा अर्थ

सपने में गाय का पीछा करना क्या संकेत देता है? जानें पूरा अर्थ

22/07/2026
सपने में घुंघरू देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

सपने में घुंघरू देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

22/07/2026
Inspirational Hindi Quotes for Life

Inspirational Hindi Quotes for Life: 1001+ अनमोल विचार जो आपकी ज़िंदगी बदल देंगे (2026)

22/07/2026
सपने में गुरुद्वारा देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ अर्थ

सपने में गुरुद्वारा देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ अर्थ

22/07/2026
Must Read
सपने में बाढ़ देखना

सपने में बाढ़ देखना क्या संकेत देता है? जानें शुभ या अशुभ अर्थ

22/07/2026
गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil

गोब्लिन शार्क क्यों कहलाती है Living Fossil? जानें रहस्य

22/07/2026
PM Kisan 19th Installment Release Date 2026

PM Kisan 19th Installment Release Date 2026: (जारी हुई) 19वीं किस्त की तारीख और बेनिफिशियरी लिस्ट यहाँ देखें

22/07/2026
सपने में मछली खाना

सपने में मछली खाना (Sapne me Machli Khana) – शुभ-अशुभ संकेत और धार्मिक व्याख्या

22/07/2026
India Post GDS 3rd Merit List 2026

India Post GDS 3rd Merit List 2026: (जारी हुई) ग्रामीण डाक सेवक तीसरी मेरिट लिस्ट, यहाँ से PDF डाउनलोड करें

14/05/2026
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 2026: (ऐतिहासिक गौरव) तिरंगे का इतिहास, अर्थ और फ्लैग कोड के नए नियम

22/07/2026
Duniya ka wo shahar jahan raat nahi hoti

 इस शहर में अगले 84 दिनों तक नहीं डूबेगा सूरज! जानिए क्या है ‘Midnight Sun’ की अनोखी घटना

13/05/2026
Donald Trump China Visit 2026

Donald Trump China Visit 2026: जिनपिंग ने ट्रंप को सामने बिठाकर धमकाया— ‘ताइवान रेड लाइन है, दखल न दें’

14/05/2026
Facebook Pinterest Telegram YouTube WhatsApp
  • Home
  • About Us
  • contact us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 NewsMug. Designed by NewsMug.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.