नागदा। अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर बजरंग सेना पदाधिकारियों ने बुधवार सुबह 12 बजे महाआरती का आयोजन किया। आरती राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर पटेरिया के आवहन पर देशभर में किया गया।
हनुमान पाला डेम स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर सेना मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेश जायसवाल के निर्देशन में धर्मरक्षा नगर अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा की अगुवाई में आरती आयोजित की गई।

आरती के बाद सेना सदस्यों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर भगवा झंडे लगाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आकाश निषाद, उपाध्यक्ष कीर्तिसिंह नरुका, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय नागर, जिला संयोजक संतोष राठौर, मुकेश साहनी, विकास वर्मा, नितिन अवाना, योगेंद्र लहरी, दशरथ जाट, आयुष राठौर, संतोष साहनी, कालुसिंह, मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।
हमारे संतों का बलिदान है इसमें
बजरंग सेना नागदा नगर अध्यक्ष आकाश निषाद ने बताया कि, अयोध्या राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन सेना के लिए गौरव का क्षण है। 500 सालों के त्याग और बलिदान के बाद मंदिर का निमार्ण शुरू हो रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर पटेरिया द्वारा सेना सदस्यों को हिंदू अलख जगाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश प्रभारी सुरेश जायसवाल के मार्गदर्शन में हमारे द्वारा नित्य युवाओं में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम की अगुवाई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की मंदिर निर्माण की नीव रखी जा रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो तीन सालों के भीतर भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
निश्चित ही राम राज्य अब भारत देश में आ रहा है। राम मंदिर के बाद मथुरा और काशी पर सनातन धर्म को विजय हासिल करना है।
