– Advertisement –
– Advertisement –
पानी मनुष्य के जीवन का एक बहुत ही अभिन्न हिस्सा होता है। जल के बिना मानव जीवन की कल्पना करना स्वप्न मात्र है। लेकिन क्या आपने कभी जल और स्वप्न को साथ जोड़कर देखने की चेष्टा की है।
क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि यदि इसी जल को आप सपने में देख लेते हैं तो यह अशुभ भी हो सकता है और शुभ भी।
क्योंकि सपनों पर मनुष्य का वश नहीं होता है। जी हां, आज के इस लेख में हम आपको स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जल देखने का मतलब बताने जा रहे हैं।
यह तो हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति स्वप्न जब देखता है जब वह गहन निद्रा में होता है। वह उठकर इन सपनों का अर्थ जानने का प्रयास अवश्य करता है। व्यक्ति सपने में कुछ भी देख सकता है।
कुछ लोग सपनों पर विश्वास करते हैं तो कुछ इसे अंधविश्वास भी बताते हैं। क्योंकि वैज्ञानिक सपने देखने का अपना कारण बता चुके हैं।
शायद आपको यह पढ़ने में भी रूचि होगी: चमगादड़ का बच्चा घर में आना शुभ अशुभ
यदि सपने में समुद्र का पानी दिखाई दे तो
सपनों में समुद्र का देखना शुभ नहीं माना जाता। यदि स्वप्न शास्त्र की मानी जाए तो जिस व्यक्ति को सपने में समुद्र दिखाई देता है उसे अपने भविष्य को लेकर सतर्क हो जाने की आवश्यकता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति के साथ भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना होती है या फिर उन्हें पैसों की हानि भी हो सकती है।
इसके अलावा यदि व्यक्ति खुद को समुद्र में खड़ा हुआ पाए तो उसे समझ जाना चाहिए कि उससे कोई ऐसी भूल हो चुकी है जिसे सुधारने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़े: पावरफुल हनुमान मंत्र
याद रहे यदि आप सपने में समुद्र को देख रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाने की आवश्यकता है और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो कोई बड़ा विवाद हो सकता है।
यदि स्वप्न में नदी का पानी दिखाई दे तो
सपनों में नदी का देखना बहुत शुभ होता है। यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में नदी दिखाई देती है तो उसे समझ जाना चाहिए कि वह जिस कार्य पर लगातार प्रयास कर रहा है उसे उसमें सफलता मिलने वाली है।

आप सपने में खुद को नदी के भीतर या नदी के आसपास खड़ा हुआ देखते हैं तो भी यह शुभ संकेत दे रहा होता है।
यदि आपको अपने सपनों में नदी बहुत दूर से दिखाई देती है तो भी यह शुभ ही है। क्योंकि यह सभी देखना जीवन में पॉजिटिविटी आने का संकेत होता है।
एक नज़र इस पर भी डालें: बरगद के पेड़ के चमत्कारी टोटके
यह इस ओर भी संकेत करता है कि आने वाले समय में व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होगी। साथ ही वह मान सम्मान में वृद्धि पाएगा।
यदि सपने में तालाब का पानी दिखाई दे तो
सपने में तालाब को देखना भी तो अपने शास्त्र के अनुसार शुभ ही होता है। यदि आप सपने में गंदा तालाब देखते हैं या फिर कहीं भी नदी नाला गंदा देखते हैं तो यह अशुभ हो सकता है।
यदि आप कोई नया या अच्छा काम शुरू करने जा रहे हैं तो सपने में गंदा पानी देखने के बाद इसे टाल दे। दूसरी ओर यदि आपको सपने में साफ पानी दिखाई देता है या साफ तालाब दिखाई देता है तो यह शुभ होता है।
क्या आप यह भी पढ़ना चाहेंगे: श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के फायदे
सपने में बहता जल दिखना
यदि किसी व्यक्ति को सपने में बहता हुआ जल नजर आता है तो इसका अर्थ है कि उसका आने वाला जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ रहेगा।
वहीं यदि स्वप्न शास्त्र की मानी जाए तो ऐसा सपना देखने का अर्थ निकट भविष्य में किसी वाद विवाद की संभावना को दर्शा रहा होता है।
हमारा सुझाव है के आप यह भी पढ़े: मांगलिक होने के फायदे
सपने में वर्षा के पानी का दिखना
यदि कोई मनुष्य सपने में बारिश का पानी देख रहा है तो यह शुभ होता है क्योंकि यह सफलता की ओर इशारा कर रहा होता है। सपना का अर्थ होता है कि व्यक्ति को धन का लाभ होने वाला होता है।

यह इच्छाओं के पूरे होने का भी संकेत होता है। इतना ही नहीं सपने में बारिश देखने वाला व्यक्ति जल्दी ही कोई नया वाहन भी खरीद सकता है।
एक नज़र इस पर भी डालें: वास्तु शास्त्र के टोटके
सपने में कुएं के पानी को देखना
यदि किसी व्यक्ति को सपने में कुआं दिखाई देता है तो यह बहुत शुभ होता है। क्योंकि जो व्यक्ति सपने में कुआं देखता है आने वाले दिनों में उसे लाभ होने वाला होता है।
यदि कोई व्यक्ति सपने में पानी से भरा हुआ देखा है तो यह दर्शाता है कि आने वाले समय में उसके मन की इच्छा पूरी होने वाली है।
शायद आपको यह पढ़ने में भी रूचि होगी: फसा हुआ पैसा निकालने का मंत्र
सपने में पानी का कुंड देखना
सपने में पानी का कुंड देखने का मतलब स्वप्न शास्त्र के अनुसार धन लाभ को माना गया है।
हमने इस लेख में आपको जो भी जानकारी प्रदान की है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि वह विभिन्न धार्मिक मान्यताओं, लोकोक्तियां, लोकमान्यताओं, धर्म ग्रंथो के आधार पर दी गई है।
ऐसे में हम अपने पाठकों से यह आशा करते हैं कि वह किसी भी प्रकार का इस्तेमाल अपनी ही जिम्मेदारी पर करेगा।
– Advertisement –








