लसुड़िया जयसिंह खाल में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

शनिवार दोपहर इस खाल में डूबा बालक.
नागदा। समीपस्थ ग्राम लसुड़िया जयसिंह में शनिवार दोपहर खाल में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिरलाग्राम पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेजा। मिली जानकारी अनुसार यशवंत पिता बद्री निवासी लसुड़िया जयसिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से खेलने का बोलकर निकला था। दो घंटे बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने यशवंत की तलाश शुरू की। मृतक के बड़े भाई अजुर्न ने बताया कि गांव में मौजूद खाल के समीप यशवंत की चप्पल दिखाई दी। खाल में खोजने के बाद यशवंत का शव बरामद हुआ। बिरलाग्राम पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इसे भी पढ़े :
- ग्रेसिम उद्याेग ठेका श्रमिकों की बेरोजगारी का मामला मुख्यमंत्री की चौखट पर पहुंचा
- अशासकीय शाला नागदा संचालकों ने धरने की दी चेतावनी
- करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर नागदा पहुंचे
